• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा के दल ने टोक्यो मंडी में सोर्टिंग से लेकर पैकेजिंग कार्यप्रणाली का लिया जायजा

The team from Haryana reviewed the sorting and packaging process in Tokyo Mandi - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल ने अधिकारियों और किसानों के प्रतिनिधि मंडल के साथ अपने 7 दिवसीय दौरे के पहले दिन जापान के टोक्यो में सब्जी-फल मंडी का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने मंडी में उत्पादों की सोर्टिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग के बारे में संपूर्ण जानकारी हासिल की। जेपी दलाल ने कहा कि इस मंडी में अधिकतर काम मशीनों द्वारा किया जाता है और उत्पाद की गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। यह जापान की सबसे बड़ी मार्केट है, यहां लगभग 17-18 हजार करोड़ रुपए सालाना का कारोबार होता है। मंडी में स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। कृषि मंत्री ने कहाकि किसानों की आय और रोजगार बढ़ाने के लिए जापान का यह दौरा बागवानी और कृषि क्षेत्र में नए अनुसंधान एवं विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे बागवानी की ओर फसल विविधीकरण में बहुत ज्यादा वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 2023 तक बागवानी क्षेत्र को 22 लाख एकड़ करने व उत्पादन को तीन गुणा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों में बागवानी के क्षेत्र में अपनाई जा रही तकनीकों का अध्ययन कर हम हरियाणा में भी इन तकनीकों को अपनाएंगे, ताकि प्रदेश के किसान भी उद्यमी बनने की ओर अग्रसर हों और उनकी आय में वृद्धि हो। इस प्रकार की नई–नई तकनीकों से न सिर्फ किसानों को लाभ होगा बल्कि हरियाणा में भी बागवानी के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनेगी।
कृषि मंत्री के साथ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव के मकरंद पांडुरंग, बागवानी विभाग के महानिदेशक डॉ अर्जुन सिंह सैनी, संयुक्त निदेशक डॉ जोगेंद्र सिंह व पद्मश्री से सम्मानित किसान कमल सिंह चौहान, लोहारू विधानसभा क्षेत्र से प्रगतिशील किसान अमित कुमार प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The team from Haryana reviewed the sorting and packaging process in Tokyo Mandi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, agriculture, farmers welfare minister, jai prakash dalal, delegation, officials, farmers, vegetable-fruit market, tokyo, japan, tour, sorting, branding, packaging, mandi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved