• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंबाला में शहीद स्मारक के लोकार्पण पर अमित शाह का हरियाणा की धरती पर भव्य स्वागत करेगा प्रदेश : रणबीर गंगवा

The state will accord a grand welcome to Amit Shah on the soil of Haryana during the inauguration of the Martyrs Memorial in Ambala: Ranbir Gangwa - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 5 नवंबर को अंबाला आगमन प्रदेश के लिए गौरव और उत्साह का बड़ा अवसर है। हरियाणा की वीरभूमि पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में हरियाणा ने विकास के साथ-साथ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और वीर परंपराओं को नई पहचान देने का काम किया है। अंबाला में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों को समर्पित भव्य शहीद स्मारक का लोकार्पण इसी सोच का प्रतीक है। यह स्मारक प्रदेशवासियों के लिए गर्व का केंद्र बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों की शौर्यगाथा से जोड़ने का काम करेगा। गंगवा ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी ने हमेशा देश की रक्षा और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को जन्म दिया है। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में भी इस धरती के वीरों ने अदम्य साहस और बलिदान की मिसाल पेश की थी। अंबाला में बनकर तैयार हुआ यह स्मारक उन ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिनके संघर्ष और त्याग की बदौलत देश की आजादी की नींव मजबूत हुई। यहां 700 से अधिक वीर बलिदानियों के नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किए गए हैं। आधुनिक तकनीक और आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की गौरव गाथा को इस तरह सहेजा गया है कि हर आगंतुक उस दौर के संघर्ष और बलिदान को महसूस कर सके। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा हरियाणा के लिए एक यादगार अवसर होगा। शहीद स्मारक का लोकार्पण प्रदेश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ेगा। यह केवल ईंट-पत्थर से बना स्मारक नहीं, बल्कि देश भक्ति, त्याग, साहस और राष्ट्रीय स्वाभिमान की जीवंत प्रेरणा है। अमित शाह अंबाला के गांधी ग्राउंड में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। गंगवा ने प्रदेशवासियों से इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गर्मजोशी से स्वागत करने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The state will accord a grand welcome to Amit Shah on the soil of Haryana during the inauguration of the Martyrs Memorial in Ambala: Ranbir Gangwa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranbir gangwa, amit shah, nayab singh saini, ambala shaheed memorial, 1857 first war of independence, haryana news, gandhi ground rally, freedom fighters, haryana government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved