• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत : सुभाष बराला

The state government is trying to increase the income of farmers: Subhash Barala - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि राज्य सरकार अपने प्रदेश के किसानों की आय को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इसी दिशा में काम करने के लिए ही एक हरियाणा फार्मर प्रोडूसर्स आर्गेनाइजेशन पॉलिसी का गठन किया जा रहा है। बराला ने यह जानकारी आज यहाँ हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण में हरियाणा फार्मर प्रोडूसर्स आर्गेनाइजेशन पॉलिसी को लेकर एक बड़े एफ़पीओ नॉर्दर्न फार्मर मेगा एफ़पीओ के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करने के बाद दी। नॉर्दर्न फार्मर मेगा एफ़पीओ से 43 अन्य एफपीओ जुड़े हुए हैं, जिनमें करीब 1200 किसान सदस्य के तौर पर काम कर रहे हैं। करीब 10 करोड़ रूपये के वार्षिक टर्नओवर वाले इस मेगा एफ़पीओ ने सुभाष बराला जो हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण की कार्यकारी समिति के चेयरमैन भी हैं, को विश्वास दिलाया कि वो सरकार को हरियाणा फार्मर प्रोडूसर्स आर्गेनाइजेशन पॉलिसी के गठन में सहयोग करेगा। उन्होंने कृषि उत्पादों के निर्यात में भी रुचि दिखाई। इस अवसर पर प्राधिकरण के सीईओ एवं कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक श्री राजनारायण कौशिक भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The state government is trying to increase the income of farmers: Subhash Barala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana public enterprises bureau chairman, subhash barala, state government, farmer income, haryana farmer producers organization policy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved