• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली की जनता ने भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की ठान ली है : डा. सतीश पूनिया

The people of Delhi have resolved to form a full majority government of BJP: Dr. Satish Poonia - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी की सोमवार को मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ में संगठनात्मक विषयों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा की उपस्थिति में पार्टी की आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश में चल रहे संगठनात्मक चुनाव को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मेहनत के परिणाम स्वरूप हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। डा. पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियां जनता को पसंद आ रही है। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार में राम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए भाजपा सरकार संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है। डा. पूनिया ने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति की जुबान पर एक ही शब्द है कि जो राम को लाये हैं, हम उनको लायेंगे, जो हरियाणा लाये हैं वो दिल्ली भी लायेंगे। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि दिल्ली की जनता विकास चाहती है, इसलिए लोगों ने भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की ठान ली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The people of Delhi have resolved to form a full majority government of BJP: Dr. Satish Poonia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, bharatiya janata party, in the presence of chief minister naib singh saini, bjp state incharge, dr satish poonia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved