• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नायब सरकार देश में विकास, सुशासन और विश्वास की नई पहचान बनी : बड़ौली

The Nayab government has become a new symbol of development, good governance, and trust in the country: Baroli - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने प्रदेशवासियों को दीपावली त्योहार की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में हरियाणा का कमजोर व वंचित, महिला, युवा तथा किसान वर्ग खुशहाल हुआ है। जहां पहले योजनाओं का लाभ लेने के लिए गरीब व वंचित लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन आज भाजपा सरकार ऑनलाईन माध्यम से उनको घर बैठे योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है। हरियाणा में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूरे होने तथा मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर शुक्रवार को रेलवे रोड़ स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सोनीपत में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया वहीं विपक्ष को भी घेरा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 217 वायदें किए थे, जिनमें से अब तक नायब सरकार 48 वायदों को पूरा कर चुकी है और 90 वायदों को वर्ष 2025 के अंत तक पूरा कर देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वहीं करके दिखाती है। धरातल पर हुए कार्यों के विश्वास पर ही जनता ने तीसरी बार हरियाणा में भाजपा का परचम लहराने का कार्य किया। बडौली ने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा में हुए शहरी निकाय चुनावों में भी भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की, जिसकी बदौलत आज हरियाणा में ट्रिपल ईंजन की सरकार तीन गुणा रफ्तार से प्रदेश का विकास कर रही है। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आज भाजपा सरकार देश में विकास, सुशासन और विश्वास की नई पहचान बनी है। पिछले 11 वर्षों में प्रदेश ने जनकल्याण, पारदर्शिता और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। भाजपा ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मंत्र के साथ राज्य ने समग्र विकास का रास्ता अपनाया है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से लाखों युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर सरकार नौकरी मिली है। पारदर्शी ट्रांसफर पॉलिसी से सरकारी तंत्र में जवाबदेही और निष्पक्षता आई। उन्होंने कहा कि ई-गवर्नेंस के जरिए प्रत्येक योजना और सेवा ऑनलाईन हुई, जिससे भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगी।
बड़ौली ने कहा कि आज हरियाणा देश का पहला राज्य है जो किसानों की 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर कर रहा है। फसलों के दामों का सीधे किसानों के खाते में भुगतान किया जा रहा है। मेरी फसल, मेरा ब्यौरा जैसी योजनाओं से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। सरकार ने मण्डियों में किसानों के लिए सभी सुविधाएं देने का कार्य किया है ताकि हमारे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण व उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2100 रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि हमारी महिलाएं आत्मनिर्भर बने। हरियाणा की पंचायत प्रणाली में महिलाओं को 50 प्रतिशत की भागीदारी मिली है। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। आने वाला दशक भी हरियाणा के स्वर्णिम भविष्य का दशक होगा।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रदेश में आयोजित होगी रन फॉर यूनिटी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि 562 रियासतों को एक धागे में पिरोने वाले और एक भारत श्रेष्ठ भारत का मंत्र देने वाले देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। 31 अक्टूबर को उनकी जयंती के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में रन फॉर यूनिटी का आयोजन कर प्रदेशवासियों को एकता व अखंडता का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज वल्लभ भाई पटेल की सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा-370 को हटाया, जिससे जम्मू कश्मीर के विकास को रफ्तार मिली। आज सरकार द्वारा वहां के युवाओं के हाथों में रोजगार प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है।
हरियाणा की 10 लोकसभा क्षेत्रों में 06 नवंबर से 25 नवंबर तक निकाली जाएगी पैदल यात्राएं
प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जंयती के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों में 06 नवंबर से 25 नवंबर तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी, जो प्रत्येक लोकसभा में तीन दिन रहेगी और रोजाना 10 किलोमीटर तक यह पैदल यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें प्रत्येक दो किलोमीटर पर सभाएं आयोजित होगी। इस यात्रा में हरियाणा में भाजपा के 5 लोकसभा सांसद व राज्यसभा सांसद मौजूद रहेगे जो भाजपा सरकार की उपलब्ध्यिं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
26 नवंबर से 06 दिसंबर तक गुजरात के केवडियों तक निकाली जाएगी यात्राएं
प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि इसी क्रम में 26 नवंबर से 06 दिसंबर तक गुजरात के केवडिया गुजरात तक यात्राएं निकाली जाएंगी, ये यात्राएं केवडिया में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर खत्म होंगी। देश में यह चार यात्राएं होगी जो दिल्ली, जयपुर, मुम्बई तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म स्थान से शुरू होगी। इस यात्रा में प्रत्येक जिला से तीन भाजपा युवा कार्यकर्ता तथा 02 युवा समाजसेवी भाग लेंगे।
राहुल गांधी जहां भी जाते हैं भाजपा की वोट बढ़ा जाते हैं
पत्रकार के एक सवाल पर बड़ौली ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग भी मानते हैं कि जब तक राहुल गांधी है भाजपा को चिंता करने की जरूरत नहीं है। बड़ौली ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस की राजनीतिक कमजोरी है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, भाजपा की वोट बढ़ जाती है।
बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के पास अब सिर्फ झूठी अफवाह फैलाने का काम बचा है। विपक्ष के नेता सच्चाई छिपाकर लोगों को भ्रम में डालते हैं। विपक्ष के नेताओं को विकास और रचनात्मक कार्यों पर चर्चा करनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस नेता लोगों को भड़काने में लगे हैं।
इस मौके पर जिला प्रभारी सतीश नांदल, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, जिलाध्यक्ष सोनीपत अशोक भारद्वाज, प्रदेश मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी, भाजपा वरिष्ठ नेता देवेन्द्र कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, तरूण देवीदास, नंदकिशोर चौहान, आरती शर्मा तथा सोनिया मोर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Nayab government has become a new symbol of development, good governance, and trust in the country: Baroli
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, bjp state president mohan lal baroli, chief minister nayab saini, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved