• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्री गुरू तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा का 18 नवम्बर को अम्बाला छावनी में किया जाएगा स्वागत : अनिल विज

The Nagar Kirtan Yatra, dedicated to the martyrdom of Shri Guru Tegh Bahadur Ji, will be welcomed in Ambala Cantonment on November 18th: Anil Vij - Chandigarh News in Hindi

-नगर कीर्तन यात्रा मंगलवार प्रात: गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से प्रारंभ होकर अम्बाला छावनी में आएगी चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि नौवीं पातशाही हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा का अम्बाला छावनी में मंगलवार, 18 नवम्बर को श्रद्धापूर्वक स्वागत किया जाएगा। आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि नगर कीर्तन यात्रा के लिए पूरी तैयारियां की जा रही है। यात्रा के स्वागत हेतु वह स्वयं तैयारियों के लिए जितनी भी बैठक हुई , उनमें शामिल रहे हैं। अनिल विज ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वह पूरी यात्रा में शामिल हो और गुरू जी का आर्शीवाद प्राप्त करें।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में गुरू तेग बहादुर जी का 350वां गुरूपर्व श्रद्धापूर्वक एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उनके अतुलनीय बलिदान से समाज को प्रेरित करने के लिए नगर कीर्तन यात्रा 11 नवंबर को पिंजौर से प्रारंभ हुई थी जोकि 18 नवंबर को प्रात: 9 बजे गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन यात्रा पंजोखरा साहिब से तोपखाना बाजार, डिफेंस कालोनी गुरुद्वारा साहिब, कलरहेड़ी, बोह, बब्याल, चंदपुरा, रामपुर-सरसेहड़ी, जगाधरी रोड, महेशनगर, एसडी कालेज, सुभाष पार्क, गुरुद्वारा सिंह सभा हरगोलाल रोड, चौड़ा बाजार, बजाजा बाजार, कसेरा बाजार, गुरुनानक रोड, कबाड़ी बाजार, मच्छी मोहल्ला, गुरुद्वारा कक्षत्री टांक, पंजाबी गुरुद्वारा साहिब, विजय रतन चौक, राय मार्केट, गोल चक्कर, तोपखाना बाजार होते हुए गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में वापस संपन्न होगी।
मंत्री अनिल विज ने बताया कि यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक, राजनैतिक, शैक्षणिक, व्यवसायिक व अन्य संस्थानों तथा संगठनों को यात्रा में शामिल होकर गुरू जी का आर्शीवाद लेने का आह्वान भी किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Nagar Kirtan Yatra, dedicated to the martyrdom of Shri Guru Tegh Bahadur Ji, will be welcomed in Ambala Cantonment on November 18th: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, minister anil vij, guru teg bahadur, nagar kirtan yatra\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved