• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

The Modi government has taken numerous historic steps for the social and economic empowerment of the OBC community: Dr. Archana Gupta - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत में रविवार को पानीपत स्थित रोड भवन धर्मशाला में पिछड़ा वर्ग समाज की ओर से प्रदेश स्तरीय भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए समाज के प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान एवं भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पिछड़ा वर्ग समाज के सभी लोगों का आभार जताया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, उत्तर प्रदेश से मंत्री नरेंद्र कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष बैकवर्ड समाज गंगा राम स्वामी, आयोजक रफल कश्यप आदि उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, नई पीढ़ी को प्रेरित करने और संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति राष्ट्र के विकास और खुशहाली की पहली सीढ़ी है। जब एक समाज प्रगति करता है, तो वह केवल आर्थिक रूप से नहीं, बल्कि वैचारिक और सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध बनता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। भारत आज वैश्विक मंच पर पहले से कहीं अधिक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ी है, आधारभूत ढांचे का अभूतपूर्व विकास हुआ है और गरीब, किसान, युवा, महिलाओं तथा पिछड़े वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है जिनका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल रहा है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास, वित्तीय सहायता और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसका लाभ मिल सके। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है और यही भाजपा की कार्यशैली की सबसे बड़ी पहचान है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार पारदर्शिता, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार के अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों के हितों की रक्षा और गरीब परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है और इसी कारण जनता का विश्वास लगातार भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और समाज का सहयोग होता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करना संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी और नायब सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Modi government has taken numerous historic steps for the social and economic empowerment of the OBC community: Dr. Archana Gupta
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: archana gupta, bjp haryana, obc empowerment, narendra modi, nayab singh saini, social welfare schemes, haryana politics, backward class community, development programs, india government policies, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved