• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर दर्शन पोर्टल का मुख्य उद्देश्य शहरी निकाय में सरकारी सेवाओं को सुलभता से प्रदान करना है

The main objective of the Nagar Darshan portal is to provide government services easily in the urban body. - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ़। हरियाणा के शहरी निकायों में नगर दर्शन पोर्टल पर विकास कार्यों को लेकर आई जानकारी का फिजिकल वेरिफिकेशन कराते हुए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य निकायों की वेबसाइटस के माध्यम से सभी सरकारी सेवाओं को नागरिकों के लिए सुलभ तरीके से पहुंचाना है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नगर दर्शन पोर्टल के माध्यम से विकास कार्यों की मांग की जा सकती है। उन्होंने बताया कि उक्त पोर्टल का लक्ष्य शहरी क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ऐसी सभी सेवाओं की क्षमता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल पर विकास कार्यों से संबंधित सुझाव देने हैं तो आधार कार्ड नंबर और परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) होना चाहिए। बिना पीपीपी नंबर के विकास से संबंधित सुझाव दर्ज नहीं होंगे। शहरवासी अपने विकास से संबंधित सुझाव nagardarshan.ulbharyana.gov.in पर लॉगइन कर दर्ज करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The main objective of the Nagar Darshan portal is to provide government services easily in the urban body.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, nagar darshan portal, physical verification, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved