• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देश का पेट भरने वाला अन्नदाता कभी महिलाओं पर पत्थर बरसाने की सोच नहीं सकता - नैना चौटाला

The food provider who feeds the country can never think of throwing stones at women - Naina Chautala - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला ने कहा है कि सर्द रातों में खेतों में पानी लगाने वाला और जेठ के महीने में तपती लू के बीच पसीना बहाकर अन्न की पैदावार करके मंडियों में पहुंचाने वाला किसान कभी महिलाओं पर पत्थर बरसाने की सोच नहीं सकता है, किसानों द्वारा ऐसा तो करना दूर की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के लोगों का पेट भरने वाला अन्नदाता महिलाओं को मां, बेटी, बहन मानकर उन्हें इज्जत देता है। नैना चौटाला ने कहा कि उचाना में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसान नहीं बल्कि हमारे विरोधियों से प्रेरित शरारती तत्व हैं, जो प्रदेश का माहौल खराब करना चाहते है और किसानों के नाम पर राजनीतिक फायदा उठाना चाहते है। शनिवार को हिसार से जेजेपी प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला बवानीखेड़ा हलके में विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। जेजेपी उम्मीदवार नैना सिंह चौटाला ने जनसंपर्क के दौरान भावुक होते हुए कहा कि एक महिला प्रत्याशी होने के नाते उनका हौसला कम करने के लिए उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है ताकि वे जनता के बीच न आ सके, लेकिन वे ऐसे लोगों से डरने वाली नहीं हैं। नैना चौटाला ने कहा कि वे इस देश की आधी आबादी में से आती है और संसद में महिलाओं की आवाज बनने के लिए चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग हमें रोकना और किसानों के नाम को बदनाम करना चाहते है, वे कभी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होंगे। नैना चौटाला ने आगे कहा कि देश के अन्नदाता के नाम पर इस तरह की राजनीति करना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि सबके घरों में बेटियां है, वो किसके भरोसे घर के बाहर निकलेगी। जेजेपी प्रत्याशी ने कहा कि इस तरह की हरकत किसान कभी नहीं कर सकते और यह सब समझते है। उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि क्या किसान महिलाओं का अपमान कर सकते है?, क्या किसान बहन-बेटियों पर हमला कर सकते है?, किसान कभी ऐसा नहीं कर सकते बल्कि किसान देश का पेट भरते है। नैना चौटाला ने कहा कि जिन लोगों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया है, जनता उन्हें वोट की ताकत से जवाब दें। जेजेपी प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला ने बवानीखेड़ा हलके में बलियाली, सुई, जाटू लोहारी, सिवाड़ा, कुंगड, भैणी, मुंढाल कलां, मुढाल खुर्द सहित एक दर्जन गांवों में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा नैना चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The food provider who feeds the country can never think of throwing stones at women - Naina Chautala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the food provider, feeds the country, throwing stones, naina chautala\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved