चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि चुनाव आयोग ने अपनी जिम्मेदारी निष्पक्ष तरीके से नहीं निभाई और उसने वोट चोरी कर भाजपा की सरकार बनवाई है। हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा किए गए खुलासे से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा और आयोग ने मिलकर जनादेश का अपमान किया है।
अपने चंडीगढ़ आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि वोटर लिस्ट में इस हद तक गड़बड़ियां थीं कि ब्राजील की मॉडल के अलावा भी एक बूथ पर एक ही महिला के 223 वोट बना रखे थे। 1,22,000 मतदाताओं की तो तस्वीरें फर्जी पाई गई हैं। खुद मीडिया ने राहुल गांधी के खुलासे के बाद जब पड़ताल की तो तमाम आरोप सच पाए गए। एक भाजपा नेता के 300 गज के मकान में 501 लोगों के वोट बना दिए गए, जबकि वहां सिर्फ सात लोग रहते हैं। बाकायदा तस्वीरें दिखाकर राहुल गांधी ने बताया है कि कुछ लोग तो ऐसे हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में भी वोट बनवाई हुई है और हरियाणा में भी वोट बनवाई हुई है, और वे भाजपा के नजदीकी हैं।
वोटर लिस्ट में जिस तरह की गड़बड़ियां पकड़ी गई हैं, उसके चलते जनता का चुनाव आयोग पर से विश्वास डगमगा गया है। इसी लिए कांग्रेस ने लोकतंत्र की रक्षा की ठान ली है। इसके लिए कांग्रेस हर संभव कदम उठाएगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हुड्डा ने कहा कि 5 अक्टूबर 2024 को वोटिंग के बाद चुनाव आयोग ने बताया था कि हरियाणा में कुल 61.19 प्रतिशत मतदान हुआ है। 6 तारीख को इसे बढ़ाकर 65.65 प्रतिशत कर दिया गया और 7 तारीख को फिर से इसमें बदलाव करके वोटिंग प्रतिशत को 65.9% बताया गया। क्या चुनाव आयोग इस बात का जवाब देगा कि लगातार तीन दिनों तक अपने आप वोट कैसे बढ़ रही थीं? फास्ट इंटरनेट और टेलीकॉम क्रांति के युग में ईवीएम से हुई वोटिंग की गिनती में इतनी देरी आखिर कैसे लगी?
इसी लिए चुनाव का नतीजा आते ही हमने तुरंत चुनाव आयोग में जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी। हमने बार-बार अपील की है कि चुनाव बैलट पेपर पर होने चाहिए, क्योंकि सभी ने देखा कि पोस्टल बैलट की गिनती में कांग्रेस 73 सीटों पर जीत रही थी, लेकिन ईवीएम की गिनती में 37 सीटों पर सिमट गई। पिछले पांच चुनावों के नतीजे बताते हैं कि वही पार्टी सरकार बनती है, जो पोस्टल बैलट की गिनती में जीतती है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज कांग्रेस सिर्फ हरियाणा की बात नहीं कर रही, बल्कि पूरे देश, संविधान और लोकतंत्र की बात कर रही है। अगर चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से काम नहीं करेगा तो लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार शून्य हो जाएगा। लेकिन कांग्रेस जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों से खिलवाड़ नहीं होने देगी। इसलिए वोट चोरी के खिलाफ पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किए जाएंगे। पार्टी इसकी रूपरेखा तैयार कर रही है।
कानून-व्यवस्था के मसले पर बोलते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज हरियाणा में अपराध चरम पर है। 60 से ज्यादा बदमाशों के गैंग सक्रिय हैं, जो हत्या, डकैती, फिरौती, लूट, अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लोगों की सुरक्षा करने वाली पुलिस खुद सुरक्षित नहीं है। आज फिर एक पुलिसवाले को मार डाला गया। इससे पहले एडीजीपी और एएसआई स्तर के अधिकारी को आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा। उस मामले को भी एक महीने का समय हो गया है, लेकिन अब तक जांच में कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है। यानी जांच के नाम पर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।
हमने पहले दिन से ही एडीजीपी और एएसआई मामले की जांच सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई द्वारा करने की मांग उठाई थी, लेकिन सरकार ने मांग मानने से इनकार कर दिया। उसी दिन सरकार की नियत का पता चल गया था।
हुड्डा ने कहा कि आज ही एक रिपोर्ट छपी है, जिसमें पता चला है कि सरकार द्वारा जारी महिला हेल्पलाइन नंबर पर रिस्पॉन्स के मामले में हरियाणा सबसे फिसड्डी है। महिलाओं द्वारा किए गए कॉल पर सिर्फ 5% मामलों में ही रिस्पॉन्स किया गया।
हुड्डा ने कहा कि महिलाओं के लिए भाजपा द्वारा ₹2100 देने की योजना की भी पोल खुल गई है। चुनाव के समय सभी महिलाओं को ₹2100 देने का वादा किया गया था, लेकिन बाद में ऐसी शर्तें लगा दी गईं कि ज्यादातर महिलाएं लाभार्थी की श्रेणी से ही बाहर हो गईं। चुनाव के समय सरकार ने हरियाणा के 80% लोगों को बीपीएल घोषित कर दिया था और उनके राशन कार्ड बना दिए थे, लेकिन सत्ता मिलते ही फिर से उन लोगों के राशन कार्ड काटे जा रहे हैं। यानी भाजपा ने कदम-कदम पर जनता के साथ धोखा किया है।
किसानों के मुद्दे पर बात करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि धान खरीद के नाम पर लगातार घोटाला हो रहा है। पिछली बार जो घोटाला उजागर हुआ था, उसकी जांच रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है और करनाल में एक और घोटाला उजागर हो गया है। यह सिर्फ करनाल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे हरियाणा में ऐसा हो रहा है, क्योंकि किसी भी किसान को उसकी फसल की एमएसपी नहीं मिल रही है। यह सरकार न किसानों को एमएसपी दे रही है, न मुआवजा और न ही खाद। खाद लेने के लिए किसानों को लाइन में खड़ा करके उन पर अपराधियों की तरह मोहर लगाई जा रही है। यह अन्नदाता का अपमान है।
इस तिथि को मनाई जाएगी कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
आलिया भट्ट ने रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में की शिरकत
'खुदा से पूछूं, क्या हम और यूसुफ हमेशा के लिए नहीं मिल सकते', दिलीप कुमार की जयंती पर भावुक हुईं सायरा बानो
‘धुरंधर’ के फैन बने ऋतिक रोशन, बोले- 'पार्ट-2 का बेसब्री से इंतजार’
दिलीप कुमार की जयंती पर जैकी श्रॉफ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
सेहत का आधार है 'ताड़ासन', जानिए इसके नियमित अभ्यास के अनमोल फायदे
ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के लिए सोशल मीडिया बैन, पीएम अल्बनीज ने कहा- बच्चों को मिलेगा 'बचपन'
जन्मदिन से जुड़े जीवन के रहस्य, जानें किस देवता की पूजा और मंत्र से मिलेगा लाभ?
राशिफल 9 दिसम्बर: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार, हिंदी वेबसीरीज की शूटिंग पूरी
श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर: दो स्वरूपों में विराजमान हैं भगवान विष्णु, जानें क्यों साल भर लगा रहता है चंदन का लेप?
तनाव और चिंता को कहें अलविदा: नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
चांदी पर बैठना पसंद नहीं, मेरा लक्ष्य सोना: रवि दहिया
सिंहावलोकन 2025: पर्दे से दूर रहीं ये बॉलीवुड हीरोइन, नहीं रिलीज हुई एक भी फिल्म
सुबह 4 से लेकर रात 9 बजे तक, ऐसा होता है दिलजीत दोसांझ का फिटनेस और वर्क शेड्यूल
एक्टर सोनू सूद ने बच्चों के लिए सरकार से की ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर कदम उठाने की गुजारिश
आदित्य धर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट ‘धुरंधर’ बनी साल की सुपरहिट
ओशो और दिलीप कुमार को सुभाष घई ने बताया 'मेंटर', जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
यूपी : डिप्टी सीएम के आवास से युवक गिरफ्तार, फ्रॉड करने का आरोप

एआई को 'नेशनल फ्रेमवर्क' में लाने के लिए ट्रंप ने साइन किया ऑर्डर, चीन के उभार पर चेताया

यह उपलब्धि अनगिनत युवाओं को प्रेरित करती है, हॉकी पुरुष जूनियर वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
कैसा रहेगा दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार, हिंदी वेबसीरीज की शूटिंग पूरी
आलिया भट्ट ने रेड सी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में की शिरकत
सिंहावलोकन 2025: पर्दे से दूर रहीं ये बॉलीवुड हीरोइन, नहीं रिलीज हुई एक भी फिल्म
केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन ने किया भ्रामरी प्राणायाम, योगा इंस्ट्रक्टर ने बताए फायदे
दिलीप कुमार की जयंती पर जैकी श्रॉफ ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बिग-बॉस 19 : प्रणीत मोरे ने कहा, 'गौरव खन्ना ट्रॉफी के लिए परफेक्ट इंसान'
धरम जी की तारीफ के लिए मेरे पास शब्द नहीं : सायरा बानो
‘धुरंधर’ के फैन बने ऋतिक रोशन, बोले- 'पार्ट-2 का बेसब्री से इंतजार’
ओशो और दिलीप कुमार को सुभाष घई ने बताया 'मेंटर', जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
शतावरी: सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी है वरदान
डार्क सर्कल्स : आंखों के आसपास के ये काले घेरे शारीरिक थकान का भी देते हैं संकेत
'गर्भासन' से मजबूत करें कलाई, कंधे और रीढ़ की हड्डी, जानें सही विधि
फल और सब्जियों से बदल सकता है त्वचा का रंग! अगली बार खाएं तो जरूर ध्यान दें
चाय की चुस्की के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, आयुर्वेद से जानें सही तरीका
सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है बालों का झड़ना? जानें इसके असली कारण
'विन्नी की किताब' में दिखेगा अलीशा पंवार का अलग अंदाज, कलरफुल शिफॉन साड़ियों से बिखेरेगी जादू
रानी चटर्जी ने याद किए पुराने दिन, इस रोमांटिक गाने पर बनाया वीडियो
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
पेट दर्द से खांसी तक, सर्दियों में वरदान है अजवाइन
सेहत का आधार है 'ताड़ासन', जानिए इसके नियमित अभ्यास के अनमोल फायदे
चौलाई के बीज: बुजुर्गों से लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए सुपरफूड है चौलाई के बीज, सेवन से मिलेंगे कई लाभ
इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रोगों से छुटकारा देता है 'रसराज'
तनाव और चिंता को कहें अलविदा: नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
गूलर के हर हिस्से में औषधीय गुण, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को करता है कम
गोमुखासन से जलनेति तक, योग से मिलेगी साइनसाइटिस में राहत
तन-मन की थकान से कैफीन नहीं, ये हर्बल-टी दिलाएगी आराम, याददाश्त बढ़ाने में भी करेगी मदद
पादहस्तासन मानसिक तनाव को दूर करने में मददगार, रोजाना करें और देखें कमाल
बार-बार खाने की आदत कर रही पाचन शक्ति को कमजोर, आयुर्वेद में बताए गए हैं इसके नकारात्मक प्रभाव
सर्दियों में हींग का सेवन क्यों है जरूरी? जानें 5 बड़े फायदे
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
शंख प्रक्षालन : शरीर की गहराई से सफाई की विधि, साथ ही सावधानी भी जरूरी
पेट की चर्बी घटाए और एकाग्रता बढ़ाए, जानिए 'कुक्टासन' के कमाल के फायदे
पेट की समस्याओं से परेशान? गोरक्षासन है समाधान
देखें आज 12/12/2025 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope