• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा सरकार बताए - कच्चे तेल की कीमतें लगातार घट रही हैं, फिर जनता को सस्ता पेट्रोल-डीजल कब मिलेगा? : कुमारी सैलजा

The BJP government must explain: Crude oil prices are steadily falling, so when will the public get cheaper petrol and diesel : Kumari Selja - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से तीखे सवाल पूछते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट आने के बावजूद देश की जनता को पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई राहत क्यों नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तेल कंपनियां लगातार भारी मुनाफा कमा रही हैं, तब आम आदमी को राहत से वंचित रखना सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कुमारी सैलजा ने कहा कि मीडिया में प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतें काफी नीचे आ चुकी हैं और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां भी रिकॉर्ड मुनाफा कमा रही हैं। यदि कंपनियों का घाटा समाप्त हो चुका है और वे लगातार लाभ में हैं, तो सरकार स्पष्ट करे कि पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने में आखिर बाधा क्या है। सांसद ने सरकार से सवाल किया कि क्या भाजपा सरकार आम जनता के हितों के लिए काम कर रही है या फिर तेल कंपनियों के मुनाफे की चिंता में लगी हुई है? यदि कंपनियों के लिए मुनाफा सुनिश्चित किया जा सकता है, तो महंगाई से जूझ रहे करोड़ों परिवारों को राहत क्यों नहीं दी जा रही? कुमारी सैलजा ने कहा कि महंगे पेट्रोल और डीजल का सीधा असर परिवहन लागत पर पड़ता है, जिससे खाद्यान्न, फल-सब्जियां, दूध, दवाइयां और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं महंगी होती हैं। इसका सबसे अधिक बोझ गरीब, मध्यम वर्ग, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर पड़ता है। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस की स्पष्ट नीति रही है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी का लाभ सीधे जनता तक पहुंचना चाहिए। सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों पर लगाए गए अत्यधिक करों की समीक्षा कर आम लोगों को तत्काल राहत देनी चाहिए।
कुमारी सैलजा ने केंद्र सरकार से मांग की कि यदि कच्चे तेल की कीमतें कम हैं और तेल कंपनियां लाभ में हैं, तो पेट्रोल और डीजल के दाम तुरंत घटाकर जनता को महंगाई से राहत दी जाए। देश की जनता जानना चाहती है कि सरकार की प्राथमिकता जनहित है या तेल कंपनियों का मुनाफा।
पार्टी को जमीन से मजबूत करें प्रभारी: सैलजा
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय चंडीगढ़ में सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य कुमारी शैलजा ने हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी की मौजूदगी कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जितने नए कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ते हैं, उससे अधिक कार्यकर्ता विभिन्न कारणों से दूर होते जा रहे हैं। मीडिया भी लगातार कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी को लेकर प्रश्न उठा रही है। ऐसे में आवश्यकता है कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को साथ लेकर आगे बढ़ा जाए। पार्टी संगठन में एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना आवश्यक है। कुमारी सैलजा ने कहा कि बहुत दिन से हम सत्ता में नहीं हैं। यह कड़वी सच्चाई है। वर्कर नाराज चल रहे हैं। जनता व वर्करों की मेहरबाजी से हम यहां पर पहुंचे हैं। भाजपा ने देश को बांट रखा है। उनकी नीतियों से हर कोई परेशान है। राहुल गांधी को भी लोकसभा में बोलने तक नहीं दिया जाता। कांग्रेस पार्टी को गहराई से समझने की जरूरत है। सैलजा ने कहा कि पार्टी प्रभारी से उम्मीद करती हूं कि सभी को साथ लेकर चलें। कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करे। सभी का यही प्रयास होना चाहिए कि कांग्रेस को मजबूत करें।
कुमारी सैलजा ने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता की जिम्मेदारी है। हम सभी का एकमात्र लक्ष्य कांग्रेस को मजबूत करना और जनता का विश्वास जीतना होना चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में एक समय ऐसा माहौल बन गया था कि कांग्रेस की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही थी, लेकिन किन कारणों से पार्टी सत्ता तक नहीं पहुंच सकी, इसका गंभीरता से आत्ममंथन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मतभेद किसी भी लोकतांत्रिक दल में हो सकते हैं, लेकिन यदि कार्यकर्ता किसी नेता से मिलने में भी संकोच या भय महसूस करें तो यह संगठन के लिए चिंताजनक स्थिति है और इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। कुमारी सैलजा ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश प्रभारी संजय दत्त सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे तथा कांग्रेस एकजुट होकर आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The BJP government must explain: Crude oil prices are steadily falling, so when will the public get cheaper petrol and diesel : Kumari Selja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kumari selja, congress, petrol price, diesel price, crude oil, fuel prices, haryana congress, chandigarh, inflation, bjp government, oil companies, congress cwc, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved