• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पत्रकारों के दल ने देखा अंत्योदय मेला, परिवार पहचान पत्र के फायदों की ली जानकारी

Team of journalists saw Antyodaya fair, got information about benefits of family ID card - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। लोक निधि शोध केंद्र (पब्लिक पॉलिसी रिसर्च सेंटर) के अंतर्गत देशभर के वरिष्ठ पत्रकारों के दल ने हरियाणा में सुशासन यात्रा के दौरान किसानों-छात्रों और आम जनमानस के कल्याण के लिए लागू सरकारी योजनाओं का अध्ययन किया। हरियाणा सरकार की गुड गवर्नेंस पहल के अध्ययन के लिए प्रदेश के भ्रमण पर आए पत्रकारों के दल का पहला पड़ाव सोनीपत था। एसडीएम राकेश संधू के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। यहां वे प्रगतिशील एवं पदमश्री अवार्डी किसान कंवल सिंह चौहान के अटेरना स्थित फार्म हाउस पर गये। यहां उन्होंने विस्तार से बेबीकॉर्न, मशरूम, स्वीटकॉर्न, टमाटर आदि के उत्पादन तथा प्रोसेसिंग यूनिट का अध्ययन किया। कंवल सिंह चौहान और उनके पुत्र जैनेंद्र चौहान ने बताया कि उन्होंने 1998 में बेबीकॉर्न की खेती की शुरुआत की थी। आज आसपास के 15-16 गांवों में यह खेती की जा रही है। उन्होंने एफपीओ भी सफलतापूर्वक स्थापित किया है। वे सैंकड़ों लोगों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं। साथ ही लगभग 10 हजार किसानों की आय में भी विशेष रूप से बढ़ोतरी हुई है। बेबीकॉर्न व स्वीटकॉर्न में पानी की खपत भी कम होती है। बैंयापुर के किसान संदीप ने बताया कि उन्होंने भी मेरा पानी मेरी विरासत योजना से प्रभावित होकर 8 एकड़ में धान की जगह कपास की फसल की बुआई की, जिससे उन्हें विशेष आर्थिक लाभ मिला है और पानी की बचत हुई है। पत्रकारों के दल ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में दी जा रही स्कूली शिक्षा प्रणाली का अध्ययन किया। इसके लिए उन्होंने अकबरपुर बारोटा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और शहर में माडल टाऊन स्थित माडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया।
पत्रकारों ने छात्र-छात्राओं से सवाल भी किए। हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान एवं गणित आदि विषयों पर तर्क-वितर्क भी किया। स्मार्ट क्लास रूम, अटल लैब, लैंगवेज लैब आदि की समीक्षा की। सोनीपत से रवानगी से पूर्व पत्रकारों के दल ने नगर निगम में अंत्योदय मेले का भ्रमण कर मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना और परिवार पहचान पत्र सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। मेयर निखिल मदान और अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने पत्रकारों का स्वागत करते हुए विस्तार से सभी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।
वरिष्ठ पत्रकारों के दल में ये लोग रहे शामिलः
लोक निधि शोध केंद्र के तहत हरियाणा सरकार के गुड गवर्नेंस से जुड़े कार्यक्रमों और योजनाओं के अध्ययन के लिए आए पत्रकारों के दल में विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार शामिल रहे। इनमें ध्रुव दुबे, मनीष आनंद, प्रतुल शर्मा, हर्ष खटाना, जयराम शर्मा, रोहित कुमार सोनी, योगेंद्र सिंह भदौरिया, बूरा अनंजनेयूलू, बालाकोटेसवरा राव पूलिपाका, के.राहुल, वेंकटा रंगा चार्य फनिहारन, संदीप कुमार तिवारी, कौशल स्वंबर, अफजल ईमाम और प्रदीप शर्मा शामिल थे। इस अवसर पर नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा, डीएमसी हरदीप सिंह, डीईओ नवीन गुलिया, बीईओ भारती सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Team of journalists saw Antyodaya fair, got information about benefits of family ID card
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, lok nidhi shodh kendra, public policy research centre, senior journalists, government schemes, farmers, students, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved