• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चीनी मिलों ने अब तक 40.71 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 2.95 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया

Sugar mills have produced 2.95 lakh quintals of sugar by plowing 40.71 lakh quintals of sugarcane till date - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। वर्तमान गन्ना पिराई मौसम के दौरान हरियाणा की सहकारी चीनी मिलों ने अब तक 40.71 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 2.95 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रोहतक सहकारी चीनी मिल ने 7.56 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 57,380 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है जबकि शाहबाद सहकारी चीनी मिल ने 6.98 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 54000 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, महम ने 4.58 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 32600 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, कैथल ने 4.26 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 31315 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि करनाल सहकारी चीनी मिल ने 3.94 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 29990 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल जींद ने 3.30 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 24825 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल पानीपत ने 2.78 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 20400 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल पलवल ने 2.62 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 17955 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल सोनीपत ने 2.49 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 16650 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल गोहाना ने 2.20 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 9900 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
उन्होंने बताया कि हैफेड चीनी मिल असंध ने 4.08 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 28100 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में अब तक की औसत शुगर रिकवरी 8.42 प्रतिशत रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sugar mills have produced 2.95 lakh quintals of sugar by plowing 40.71 lakh quintals of sugarcane till date
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sugar mills have produced 295 lakh quintals of sugar, plowing 4071 lakh quintals of sugarcane till date, हरियाणा सरकार, haryana goverment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved