• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

लोग अब भाजपा को पसंद नहीं कर रहे -सुधा भारद्वाज

निशा शर्मा
चंडीगढ़।
'दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की रैली में हरियाणा से हजारों की तादाद में महिलाएं हिस्सा लेंगी। इसके लिए जिलों में महिला कार्यकर्ताओं से पार्टी की तरफ से जन सम्पर्क अभियान जारी है।' यह कहना है हरियाणा महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज का। उन्हें विधानसभा चुनावों के दौरान महिला कांग्रेस की कमान दी गई थी। उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए अपनी पूरी ताकत लगाई हुई है। सुधा का दावा है कि जब भी विधानसभा चुनाव होंगे, कांग्रेस साठ से ज्यादा सीटें जीत कर सरकार बनाएगी। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुमित्रा चौहान जब अचानक भाजपा में शामिल हो गईं तो सुधा भारद्वाज को पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी थी। दिल्ली में होने वाली पार्टी की रैली की तैयारियों, संगठन की मजबूती और भाजपा सरकार की कारगुजारियों को लेकर सुधा भरद्वाज ने 'खास खबर' से बातचीत की।

1. सवाल-दिल्ली में कांग्रेस बड़ी रैली करने जा रही है। हरियाणा से भी बड़ी तादाद में महिलाएं इसमें हिस्सा लेंगी। कैसी तैयारियां चल रही हैं?
जवाब- कांग्रेस दिल्ली में 14 दिसंबर को रैली करेगी। रैली की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इस रैली में हरियाणा से हजारों की तादाद में महिलाएं शामिल होंगी। इसी सिलसिले में मैं राज्य के सभी जिलों में जा रही हूं। इस समय मैं सोनीपत में हूं।

2 सवाल- रैली का मकसद क्या है?
जवाब- किसानों की दिक़्क़तों का मुद्दा है। उन्हें फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। बेरोजगारी का मुद्दा है। महिलाओं की सुरक्षा का बड़ा सवाल है। भाजपा सरकार किसी मुद्दे पर गंभीर नहीं है। इन्हीं मुद्दों को लेकर रैली की जा रही है।

3. सवाल-विधानसभा चुनावों के दौरान महिला कांग्रेस की बहुत-सी नेता पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गई थीं। आप कैसे संगठन को मजबूत करेंगी?
जवाब- ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने की कोशिश की जाएगी। उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। महिलाओं को मोटिवेट किया जाएगा। राज्य का दौरा कर भाजपा सरकार की कारगुजारियों से जनता को अवगत कराया जाएगा। महिलाओं को बताया जाएगा कि उनकी सुरक्षा के प्रति भाजपा सरकार जरा भी गंभीर नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sudha Bhardwaj said People are not liking BJP now
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, mahila congress, mahila congress working president sudha bhardwaj, sudha bhardwaj, bjp, bharatiya janata party, prime minister narendra modi, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved