• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चंडीगढ़ छेडख़ानी मामला: बीजेपी सांसद ने मांगा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष से इस्तीफा

चंडीगढ़। हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे द्वारा एक आईएएस अधिकारी की बेटी से कथित छेड़छाड़ प्रकरण में सियासत गर्मा गई है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाइकमान सुभाष बराला के खिलाफ कार्रवाई करने के मूंड में नहीं है। इसी बीच बीजेपी के एक नेता ने ही अपनी पार्टी को धर्म संकट में डाल दिया है। कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने ही अपनी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजकुमार सैनी ने हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर राज्य के पार्टी अध्यक्ष सुभाष बराला को इस्तीफा दे देना चाहिए।

एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू के दौरान राजकुमार सैनी ने कहा कि अगर हमारे परिवार में किसी ने गलती की है, तो नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। सैनी ने कहा कि बराला का ऐसा कदम पार्टी की छवि में सुधार कर सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई उदाहरण है जब कई नेताओं को परिवार के ऊपर आरोप लगने पर इस्तीफा देना पड़ा था। तत्कालीन हरियाणा के बिजली मंत्री विनोद शर्मा ने इस्तीफा दे दिया था जब उनके बेटे का नाम जेसिका लाल हत्याकांड से जुड़ा था। निजी तौर पर गलती नहीं होने पर भी विनोद शर्मा ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आंध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एन डी तिवारी के उदाहरण का भी हवाला दिया।

वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बराला का समर्थन किया। खट्टर ने हिसार में पत्रकारों से कहा, इस मामले का सुभाष बराला से कोई लेना-देना नहीं है। यह एक व्यक्ति से जुड़ा मामला है। अगर आरोप सही साबित होता है, तो यह बेहद निंदनीय है। खट्टर ने कहा, मुझे इस बारे में बताया गया। आरोपी अगर दोषी पाया गया तो उसे सजा दी जाएगी। इस मामले पर यह मेरा आधिकारिक पक्ष है। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि उन्हें चंडीगढ़ पुलिस में पूरा विश्वास है और न्याय अपना काम करेगी।

विपक्षी पार्टियां कर रही है बराला के इस्तीफे की मांग

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Subhash Barala should quit on moral grounds: Rajkumar Saini
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh stalking case, haryana bjp chief, subhash barala, bjp mp, kurukshetra, rajkumar saini, haryana bjp president subhash barala, bjp president, bjp leader son, vikas barala, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved