• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मजबूत संगठन और निष्ठावान कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत : मोहन लाल बड़ौली

Strong organization and loyal workers are the strength of BJP: Mohan Lal Baroli - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। संगठनात्मक विषयों को लेकर भाजपा की दूसरे दिन भी पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में बैठक हुई। बैठक में 18 जिलों की कार्यकारिणी पर मंथन हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया मौजूद रहे। दूसरे दिन शुक्रवार को जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ हुई बैठक में संगठन की तरफ से चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जल्द प्रदेश के सभी संगठनात्मक 27 जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और निष्ठावान कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है। भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्रहित और भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकतर्का पार्टी की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नायब सरकार ने कांवड़ यात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए हैं ताकि शिव भक्तों को कोई दिक्कत या परेशानियों का सामना ना करना पड़े। बड़ौली ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड़ को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में 20 हजार 387 बूथों पर सुना है और सरल ऐप पर अपलोड़ किया है। उन्होंने कहा कि इस बार 242 बूथ बच गए, लेकिन आगे आने वाले समय में 100 प्रतिशत पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात को सुना जाए और अपलोड किया जाए इस प्रकार की व्यवस्था तैयार कर ली है।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में 22 जिले हैं जिनमें भाजपा के 17 जिला कार्यालयों का उद्घाटन हो चुका है, अब 6 जुलाई को झज्जर, सिरसा और कुरूक्षेत्र के जिला कार्यालयों का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। उन्होंने कहा कि दो जिले पानीपत और महेंद्रगढ़ बचे हैं। इन दोनों जिलों के जिला कार्यालय भी लगभग 15 अगस्त तक तैयार हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Strong organization and loyal workers are the strength of BJP: Mohan Lal Baroli
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, bjp, state president mohan lal baroli, haryana, minister krishna bedi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved