• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निकाय चुनावों में भाजपा को वोट देकर ट्रिपल इंजन की सरकार को मजबूत बनाएः नायब सैनी

Strengthen the triple engine government by voting for BJP in the civic elections: Nayab Saini - Chandigarh News in Hindi

खास खबर। चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10 मई 2026 को प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर आम जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में आमजन भाजपा को वोट देकर ट्रिपल इंजन की सरकार को मजबूत बनाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 मई का दिन केवल चुनाव का दिन नहीं है, बल्कि हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य को तय करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस दिन प्रदेश में स्थानीय निकाय समितियों के चुनाव होने जा रहे हैं। सोनीपत, अंबाला और पंचकूला नगर निगमों में मेयर एवं पार्षदों के चुनाव से लेकर रेवाड़ी, धारूहेड़ा, सांपला, उकलाना सहित अनेक नगर निकायों और पंचायत समितियों के चुनाव संपन्न होंगे।
मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें। आपका एक-एक वोट केवल किसी प्रत्याशी को जिताने के लिए नहीं, बल्कि अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य, माताओं-बहनों के सम्मान, युवाओं के सुनहरे सपनों और हरियाणा की खुशहाली के लिए है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला में हमारे मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल, अंबाला में मेयर पद की उम्मीदवार अक्षिता सैनी, सोनीपत में मेयर पद के प्रत्याशी राजीव जैन सहित पूरे हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर ट्रिपल इंजन की सरकार को और मजबूत बनाइए।
आपका एक-एक वोट केवल हरियाणा के विकास को गति नहीं देगा, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को और मजबूत करेगा, ताकि विकसित भारत और विकसित हरियाणा का संकल्प और अधिक शक्ति के साथ आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर ऐसा हरियाणा बनाएं जो विकास, विश्वास और खुशहाली की नई मिसाल बने। आपका एक-एक वोट हरियाणा के समृद्ध, सुरक्षित और विकसित भविष्य की मजबूत नींव रखेगा। 10 मई को कमल का बटन दबाकर विकास, स्थिरता, राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प को मजबूती प्रदान करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Strengthen the triple engine government by voting for BJP in the civic elections: Nayab Saini
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nayab singh saini, haryana municipal elections, bjp appeal, triple engine government, may 10 2026, voter mobilization, chandigarh, special news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved