• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हांसी रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों का ठहराव शुरू, मंत्री रणबीर गंगवा ने दिखाई हरी झंडी

Stoppage of Two Trains Begins at Hansi Railway Station; Minister Ranbir Gangwa Flags Them Off - Chandigarh News in Hindi

हांसी । हरियाणा में हांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। फिरोजपुर से अगरतला जाने वाली ट्रेन और बीकानेर से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन का हांसी रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने रेलवे अधिकारियों और हांसी विधायक विनोद भयाना की मौजूदगी में दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर ठहराव की शुरुआत की। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल रहा। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि दोनों ट्रेनों के ठहराव से हांसी शहर और आसपास के गांवों के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। इससे लोगों को विभिन्न शहरों तक रेल के माध्यम से आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह मांग क्षेत्र के लोग लंबे समय से उठा रहे थे, जिसे विधायक विनोद भयाना के प्रयासों से पूरा किया गया है। अभय सिंह चौटाला के खाप को लेकर दिए गए बयान पर रणबीर गंगवा ने कहा कि बयान का जवाब वही दे सकते हैं लेकिन सार्वजनिक जीवन में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सोच-समझकर बयान देना चाहिए, ताकि उसका संदेश गलत न जाए। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि छात्र संगठन चुनाव में भाग लेते हैं और भाजपा समर्थित एबीवीपी भी चुनाव लड़ती है।
आदित्य चौटाला के भाजपा के रंग बदलने संबंधी तंज पर पलटवार करते हुए गंगवा ने कहा कि कुछ समय पहले तक आदित्य चौटाला भाजपा में थे और अब इनेलो में चले गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता सब देखेगी।
विधायक विनोद भयाना ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में चार ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। रेल मंत्री ने मांग पूरी करने का भरोसा दिया था। अब दो ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी मिल गई है, जबकि दो अन्य ट्रेनों के ठहराव पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार और रेल मंत्री का आभार जताया।
विनोद भयाना ने कहा कि हांसी रेलवे स्टेशन का करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हांसी के जिला बनने के बाद क्षेत्र में विकास को और गति मिलेगी।
इस दौरान रणबीर गंगवा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न जनसेवा और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में रेलवे, एयरपोर्ट और सड़क समेत कई क्षेत्रों में तेजी से विकास हुआ है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Stoppage of Two Trains Begins at Hansi Railway Station; Minister Ranbir Gangwa Flags Them Off
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hansi railway station, minister ranbir gangwa, ranbir gangwa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved