• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश के चारों पडौसी राज्यों का गेहूं बेचने पर रोक, सीमा पर ही रोकेंगे

Stop the sale of wheat from four neighboring states, stop the border - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा में किसानों को मिल रही गेहूं की बढ़िया कीमत को देखते राजस्थान, दिल्ली और पंजाब के किसान प्रदेश मंडियों में बेच रहे हैं। इसे देखते हुए प्रदेश की खट्‌टर सरकार ने इन चारों पड़ोसी राज्यों के किसानों का गेहूं बेचने पर रोक लगा दी है। इन राज्यों से आने वाले गेहूं को सीमा पर ही रोक दिया जाएगा। किसानों द्वारा शिकायत करने पर मुख्यमंत्री अौर मंत्रियों को मंड़ियों तक पहुचना पड़ा। वहीं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय ने सभी मंडियों में चारों पड़ोसी राज्यों का गेहूं खरीदने पर रोक लगा दी है। अंबाला, फतेहाबाद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल, जींद अौर सिरसा में अगर बाहरी गेहूं बिका तो सीधे तौर पर जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति अौर उपभोगता मामले नियंत्रक सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। इसी 27 अप्रैल को निदेशालय के संयुक्त निदेशक ने निर्देश दिए हैं कि मंडियों में गेहूं की खरीद से पहले किसान की पहचान सुनिश्चित की जाए। उसका राजस्व रिकॉर्ड, वोटर कार्ड या राशन कार्ड से पहचान कर गेहूं खरीदें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Stop the sale of wheat from four neighboring states, stop the border
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, sale of wheat, stop the border, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved