• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल ने कहा

State government is committed to providing excellent services to farmers from seed to market: Kanwar Pal - Chandigarh News in Hindi

- कृषि महाविद्यालय बावल में छात्रावास, पुस्तकालय व परीक्षा भवन का किया उद्घाटन चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसानों को बीज से लेकर बाजार तक उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रति व्यक्ति आय में हरियाणा सबसे आगे है। हरियाणा प्रदेश की प्रगति बेमिसाल है। कंवर पाल आज रेवाड़ी जिला के चौधरी चरण सिंह कृषि अनुसंधान केन्द्र बावल में स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर में अलखनंदा कन्या छात्रावास, पुस्तकालय व परीक्षा भवन का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करने उपरांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री डा.बनवारी लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार निरंतर नवाचार और नई-नई पहलों के माध्यम से किसानों की प्रगति सुनिश्चित कर रही है। सरकार की ओर से खेत-खलिहान सडक़ योजना के तहत गांवों में यातायात व्यवस्था व कनेक्टिविटी सुचारू की गई है कि ताकि किसानों को अपनी उपज को मंडियों तक ले जाने में किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों के संघर्ष और उनकी समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं इसलिए वे निरंतर किसानों के कल्याण हेतु सरकार की योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि किसान कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सके।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रदेश के किसी भी खेत में अब कच्ची सडक़ नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरि हैं।
लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार किसानों को तकनीकी और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने पर विशेष बल दे रही है। सरकार किसानों को बीज से बाजार तक के सफर को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।
इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल व लोक निर्माण मंत्री डा. बनवारी लाल ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-State government is committed to providing excellent services to farmers from seed to market: Kanwar Pal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, agriculture and farmers welfare minister, kanwar pal, prime minister narendra modi, chief minister naib singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved