चण्डीगढ़। हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. दलीप सिंह ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात कर आयोग की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी और पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2016 की रिपोर्ट भी सौंपी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्यपाल आर्य ने राज्य चुनाव आयुक्त की रिपोर्ट पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि हरियाणा देश का ऐसा राज्य है जहां पंचायती राज संस्थाओं में साक्षर प्रतिनिधि चुने गए हैं। सरकार के इस निर्णय से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आई है और जन समस्याओं का भी शीघ्र समाधान होने लगा है। उन्होंने कहा कि साक्षर पंचायतों के बनने से प्रदेश के विकास को गति मिली है। उन्होंने राज्य में स्थानीय निकायों के स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांति पूर्वक चुनाव के लिए भी आयोग की सराहनीय की।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope