चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कहा कि हाल ही में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसलों की विशेष गिरदावरी जल्द करवाई जाएगी। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे अपनी फसल के नुकसान की जानकारी ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर तय समय यानी 72 घंटे में दर्ज करना सुनिश्चित करें। समय पर मुआवजा उन्हें दिया जा सके। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार इस मुश्किल घड़ी में अपने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। किसानों के हितों की रक्षा और उनका कल्याण सुनिश्चित करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किसान भाई भी पोर्टल पर अपनी फसल क्षति की जानकारी जल्द से जल्द अपलोड करें ताकि उचित सत्यापन के बाद उन्हें मुआवजे का भुगतान किया जा सके।
इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव से हुआ ओडिशा ट्रेन हादसा: रेल मंत्री
ओडिशा ट्रेन हादसा: प्रधानमंत्री मोदी ने शोक संदेशों के लिए वैश्विक नेताओं का आभार जताया
कर्नाटक: गारंटी का वादा पूरा करने के बाद 2024 चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस
Daily Horoscope