• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष सेवा के पूर्ण होने पर चलेगा विशेष अभियान : राव नरबीर

Special campaign to mark 25 years of PM Modis public service: Rao Narbir - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिवस को इस बार सेवा संकल्प माह के रूप में मनाया जाएगा और हरियाणा में इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से करेंगे। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मंगलवार को नारनौल में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सेवा संकल्प अभियान को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और पिछले 12 वर्षों से लगातार देश के प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल को देश के नागरिकों ने पूरी तरह अपनाया है, और यही वजह है कि जनता लगातार नरेंद्र मोदी को देश सेवा का अवसर दे रही है।
राव नरबीर ने कहा दक्षिणी हरियाणा से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव रहा है। 13 सितंबर को नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया था और ठीक दो दिन बाद, 15 सितंबर को रेवाड़ी में एक विशाल जनसभा आयोजित हुई थी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना है। इसी उद्देश्य से इस अभियान के दौरान सरकारी सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए 12 अलग-अलग मॉडल तैयार किए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Special campaign to mark 25 years of PM Modis public service: Rao Narbir
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rao narbir singh, narendra modi, seva sankalp abhiyan, seva sankalp month, haryana government, nayab singh saini, mahendragarh, narnaul, rewari rally, haryana bjp, public service, pm modi 25 years, haryana politics, government services, service campaign, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved