• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में 11 को मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अखंड आस्था कार्यक्रम

Somnath Swabhiman Parv - 1000 years of unbroken faith programme to be celebrated on 11th in Haryana - Chandigarh News in Hindi

खास खबर। चंडीगढ़ हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेशभर में 11 मई 2026 को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अखंड आस्था” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन भारत की सनातन संस्कृति, आस्था, स्वाभिमान और गौरवशाली इतिहास को समर्पित होगा। राज्य के सभी जिलों में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपराओं तथा सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी को जोड़ना है। यह पर्व भारत की उस अदम्य आस्था और आत्मसम्मान का प्रतीक है, जिसने अनेक चुनौतियों के बावजूद अपनी सांस्कृतिक चेतना को सदैव जीवित रखा।
कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, नूंह में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, फरीदाबाद में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, करनाल में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, जींद में विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, अंबाला में ऊर्जा मंत्री अनिल विज, सोनीपत में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार और गुरुग्राम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इसी प्रकार, पानीपत में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, पंचकूला में राजस्व मंत्री विपुल गोयल, रोहतक में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, यमुनानगर में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, सिरसा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, हिसार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, भिवानी में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी, महेंद्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री सुश्री आरती सिंह राव, पलवल में खेल मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा, चरखी दादरी में सांसद धर्मबीर सिंह, कैथल में सांसद नवीन जिंदल, हांसी में सांसद सुभाष बराला, झज्जर में सांसद संजय भाटिया, फतेहाबाद में सांसद कार्तिकेय शर्मा और रेवाड़ी में सांसद रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इसके अतिरिक्त कार्यक्रमों में विभिन्न क्षेत्रों के विधायक, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Somnath Swabhiman Parv - 1000 years of unbroken faith programme to be celebrated on 11th in Haryana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: somnath swabhiman parv, haryana government, unbroken faith, indian culture, district programs, may 11 2026, chandigarh, special news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved