• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भिवानी में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र चालू है, प्रदूषण तय सीमा के अंदरः कंवरपाल

Solid waste management plant is operational in Bhiwani, pollution is within the prescribed limit: Kanwarpal - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री कंवर पाल ने बताया कि भिवानी शहर में दादरी रोड पर नगर परिषद भिवानी द्वारा संचालित एक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र कार्यरत हैं। क्षेत्र के पास से एकत्र किए गए भूजल के नमूनों की परीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, प्रदूषण का स्तर निर्धारित सीमा के भीतर है। कंवर पाल सोमवार को हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एच.बी. कॉलोनी भिवानी में स्थापित सतत परिवेश वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन (सीएएक्यूएमएस) के माध्यम से भिवानी में परिवेशी वायु गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है और जनवरी 2023 इससे जुलाई 2023 तक उत्पन्न आंकड़ों के अनुसार अधिकांश समय परिवेशीय वायु गुणवत्ता मध्यम या बेहतर श्रेणी में है। कंवर पाल ने बताया कि राज्य में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कुल स्थानीय निकायों की संख्या 88 है। कुल उत्पन्न ठोस अपशिष्ट की मात्रा 5629 टन प्रतिदिन और उपचारित अपशिष्ट की मात्रा 3961 टन प्रतिदिन है। हरियाणा के 88 स्थानीय निकायों को 13 एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समूहों में विभाजित किया गया है।
इन 13 कलस्टरों में से दो क्लस्टर अर्थात सोनीपत-पानीपत क्लस्टर और करनाल-कैथल-थानेसर कलस्टर ने बोर्ड से स्थापना के लिए सहमति (सीटीई) प्राप्त कर ली है और केवल एक कलस्टर सोनीपत-पानीपत के लिए बोर्ड से संचालन के लिए सहमति (सीटीओ) प्राप्त कर ली है । किसी भी क्लस्टर ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के तहत प्राधिकार प्राप्त नहीं किया है। इन सभी स्थानीय निकायों को पहले ही कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Solid waste management plant is operational in Bhiwani, pollution is within the prescribed limit: Kanwarpal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana forest, environment minister, kanwar pal, solid waste management plant, municipal council bhiwani, operational, dadri road, bhiwani city, test reports, groundwater samples, pollution level, prescribed limit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved