• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मंडियों में अब तक 68.57 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक

haryana news 68.57 lakh metric tonnes of paddy arrived in the haryana mandis - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ़। हरियाणा की मंडियों में अब तक 68.57 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हो चुकी है, जबकि गत वर्ष 69.56 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हुई थी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि धान की कुल आवक में से सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 58.71 लाख मीट्रिक टन से अधिक और मिलरों व डीलरों द्वारा 9.85 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि कुल आवक में से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 27.36 लाख मीट्रिक टन से अधिक, हैफेड ने 19.18 लाख मीट्रिक टन से अधिक, हरियाणा भांडागार निगम ने 6.40 लाख मीट्रिक टन से अधिक, कृषि उद्योग निगम ने 5.56 लाख मीट्रिक टन से अधिक और भारतीय खाद्य निगम ने 19,667 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। धान आवक की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अब तक जिला करनाल में सर्वाधिक 14.47 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हुई, जबकि जिला कुरूक्षेत्र में 12.12 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हुई। इसके उपरांत जिला कैथल में 8.91 लाख मीट्रिक टन से अधिक, फतेहाबाद में 8.22 लाख मीट्रिक टन, अंबाला में 7.91 लाख मीट्रिक टन से अधिक, यमुनानगर में 6.04 लाख मीट्रिक टन से अधिक, जींद में 4.27 लाख मीट्रिक टन से अधिक, सिरसा में 2.30 मीट्रिक टन, पानीपत में 1.30 लाख मीट्रिक टन, पंचकूला में 1.30 लाख मीट्रिक टन से अधिक, पलवल में 79,470 मीट्रिक टन, रोहतक में 50,650 मीट्रिक टन, झज्जर में 33,655 मीट्रिक टन,गुरुग्राम में 2459 मीट्रिक टन और हिसार में 737 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-haryana news 68.57 lakh metric tonnes of paddy arrived in the haryana mandis
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tonnes of paddy, haryana mandis, हरियाणा सरकार, haryana goverment, kaithal mandi, panipat mandi, rohtak mandi, gurugram mandi, haryana department of food, haryana civil supplies and consumer affairs, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved