चंडीगढ़। हरियाणा के खेल एवं युवा मामलात मंत्री संदीप सिंह ने आज कुरूक्षेत्र जिला के पिहोवा में अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद कहा कि पिहोवा की पवित्र भूमि में इस महोत्सव से हरियाणा की प्राचीन संस्कृति और संस्कारों की महक आ रही है। इस महक से प्रदेश की युवा पीढ़ी को हरियाणा की शिल्पकला को आत्मसात करने का अवसर मिलेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
खेल मंत्री ने हरियाणा-दर्शन गैलरी में शिल्पकला के दर्शन किए और प्राचीन काल की वस्तुओं का अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा की पावन धरा को आदि सृष्टि की जन्मस्थली और भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति का केन्द्र बिन्दु माना जाता है। यहां पर युगों-युगों से ऋषि मुनियों का वास रहा है, जिन्होंने सरस्वती नदी के तट पर बैठकर वेदों की रचना की है।
प्रदेश सरकार सरस्वती के जीर्णोद्धार के लिए समर्पित है, तथा इसके सरंक्षण व अनुसंधान के लिए ही हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड का गठन किया है। इस बोर्ड के प्रयासों से इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस महोत्सव से हरियाणा ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार भी होगा।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी का संदेश, यहां पढ़ें
नेस्ले भारत में बेचे जाने वाले शिशु आहार में अधिक चीनी मिलाती है
Daily Horoscope