• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सवालों में स्मार्ट सिटी मिशनः करनाल-फरीदाबाद में 577 करोड़ रुपए के 22 प्रोजेक्ट अब भी अधूरे- कुमारी सैलजा

Smart City Mission under scrutiny: 22 projects worth Rs 577 crore in Karnal and Faridabad are still incomplete - Kumari Selja - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। लोकसभा में स्मार्ट सिटी मिशन की धीमी प्रगति पर गंभीर प्रश्न उठाते हुए सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि मिशन के तहत करनाल और फरीदाबाद में 577 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाएं अभी भी अधूरी पड़ी है, जबकि इनकी तय समयसीमा दिसंबर 2025 रखी गई थी। सांसद कुमारी सैलजा की ओर से पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री टोक्हान साहू ने स्वीकार किया कि दोनों शहरों में कुल 161 परियोजनाएं स्वीकृत थीं, जिनकी लागत 2,136 करोड़ रुपये है। इनमें से 139 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, और अब तक 1,559 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। शेष 22 परियोजनाए लगभग 577 करोड़ रुपये की निर्माणाधीन हैं। मंत्री ने यह भी बताया कि करनाल और फरीदाबाद ने मिलकर 980 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता का दावा किया था, जिनमें से 921 करोड़ रुपये का उपयोग किया गया है। मंत्रालय ने दोनों शहरों की एसपीवी कंपनियों को सलाह दी है कि सभी परियोजनाएं दिसंबर 2025 तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं।
मंत्री की ओर से जवाब में कहा गया है कि करनाल में कुल 117 परियोजनाए स्वीकृत थीं, जिनमें से 105 परियोजनाएँ (801 करोड़ रुपये) पूरी हो चुकी हैं, जबकि 12 परियोजनाएं (406 करोड़ रुपये) अब भी लंबित हैं। करनाल अभी तक अपनी 59 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता का उपयोग नहीं कर पाया है। फरीदाबाद में 44 में से 34 परियोजनाएं (758 करोड़ रुपये) पूरी हुई हैं, जबकि 10 परियोजनाएं (171 करोड़ रुपये) निर्माणाधीन हैं।
सांसद सैलजा ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी का मतलब केवल फंड जारी करना नहीं, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध जनहितकारी विकास सुनिश्चित करना होता है। भाजपा सरकार की नीतियों ने इस मिशन को अधूरे प्रोजेक्ट्स और अनुत्तरित सवालों तक सीमित कर दिया है। सैलजा ने केंद्र से पूछा कि जब स्मार्ट सिटी जैसे महत्वपूर्ण शहरी विकास कार्यक्रम में इतनी अधिक देरी हो रही है, तो समयसीमा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्या प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Smart City Mission under scrutiny: 22 projects worth Rs 577 crore in Karnal and Faridabad are still incomplete - Kumari Selja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mart city mission slow progress, karnal faridabad incomplete projects, kumari selja lok sabha question, rs 577 crore projects pending, december 2025 deadline missed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved