• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विदेशों में रोजगार के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए कौशल विकास केन्द्र खोलने का अाग्रह

Skill Development Center for the convenience of those seeking employment abroad - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा ने विदेशों की मांग के अनुरूप व विदेशों में रोजगार करने के इच्छुक व्यक्तियों की सुविधाओं के लिए केंद्र से राज्य में कौशल विकास केन्द्र स्थापित किए जाने का आग्रह किया है। यह अनुरोध मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अप्रवासी भारतीयों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया। इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कौशल विकास केन्द्र की स्थापना से राज्य से रोजगार के लिए विदेशों में जाने की प्रकिया को और अधिक गति मिलेगी। अप्रवासी दूल्हों से संबधित लड़कियों/महिलाओं की विभिन्न प्रकार की शिकायतों से संबंधित मीडिया द्वारा किए गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार एनआरआई पॉलिसी बनाएगी। हालांकि, हरियाणा की एनआरआई सैल इस पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करती है। गत वर्ष प्रदेश में एनआरआई से संबंधित विभिन्न 136 मुकद्दमें दर्ज़ किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बैठक में अप्रवासी भारतीयों से संबंधित विभिन्न विषयों विशेषकर उनकी समस्याओं बारे गहन विचार-विमर्श हुआ। अप्रवासी भारतीयों की समस्याओं के समाधान की दिशा में राज्यों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संदर्भ में भी विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Skill Development Center for the convenience of those seeking employment abroad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana news, chandigarh news, skill development center, convenience, employment abroad in chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved