• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

“श्रममित्र” ऐप से बिचौलियों पर लगेगी रोक, श्रमिकों को मिलेगा सीधा रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ : अनिल विज

Shrammitra App to Curb Intermediaries; Workers to Receive Direct Employment and Benefits of Government Schemes: Anil Vij - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ़। हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि श्रमिकों और नियोक्ताओं को आधुनिक डिजिटल सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा “श्रममित्र” नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया गया है, जिसकी लॉन्चिंग अति शीघ्र की जाएगी। यह एप्लिकेशन पारंपरिक “लेबर चौक” व्यवस्था को एक आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म में परिवर्तित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा। श्रम मंत्री अनिल विज ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अब श्रमिकों को काम की तलाश में रोजाना लेबर चौक पर खड़ा रहने की आवश्यकता नहीं होगी। “श्रममित्र” ऐप के माध्यम से श्रमिक अपने घर बैठे ही मोबाइल फोन पर अपनी योग्यता, अनुभव और कुशलता के अनुसार रोजगार के अवसर देख सकेंगे और नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, नियोक्ता भी अपनी कार्य आवश्यकताओं के अनुसार सत्यापित श्रमिकों को आसानी और तेजी से खोज सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भवन निर्माण श्रमिक, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, बढ़ई, वेल्डर, पेंटर तथा अन्य कुशल एवं अकुशल श्रमिकों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी। श्रमिक अपने कार्य अनुभव और कौशल की जानकारी भी इस ऐप पर साझा कर सकेंगे, जिससे नियोक्ताओं को उपयुक्त श्रमिकों की तलाश में सुविधा होगी।
विज ने कहा कि “श्रममित्र” ऐप का मुख्य उद्देश्य असंगठित श्रम बाजार को डिजिटल रूप देना और उसे व्यवस्थित करना है। इसके माध्यम से श्रमिकों और नियोक्ताओं को वास्तविक समय में जोड़ा जाएगा, बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी तथा सुरक्षित और सत्यापित भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही श्रमिकों को सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कौशल विकास से संबंधित सुविधाओं तक भी सीधी पहुंच उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि यह ऐप श्रम क्षेत्र में पारदर्शिता, सम्मान और दक्षता को बढ़ावा देगा। ऐप में लाइव चैट और पुश नोटिफिकेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे श्रमिक और नियोक्ता सीधे संवाद कर सकेंगे। नौकरी संबंधी अलर्ट, कार्य अवसरों की जानकारी और महत्वपूर्ण सूचनाएं तुरंत मोबाइल पर प्राप्त होंगी।
श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस एप्लिकेशन के माध्यम से श्रमिक विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे जिसके तहत नजदीकी निर्माण कार्यों और रोजगार अवसरों की खोज एवं आवेदन, नौकरी संबंधी अलर्ट और नोटिफिकेशन प्राप्त करना, नियोक्ताओं से सीधे लाइव चैट के माध्यम से संपर्क करना, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करना। इसी प्रकार, नियोक्ता भी इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने कार्य संबंधी आवश्यकताओं को पोस्ट कर सकेंगे, कुशल एवं अकुशल श्रमिकों की तलाश कर सकेंगे, श्रमिकों की प्रोफाइल सत्यापित कर सकेंगे और श्रमिकों से तुरंत संपर्क वॉयस नोट इत्यादि माध्यम से स्थापित कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को भी इस ऐप के माध्यम से श्रम की मांग और आपूर्ति की निगरानी करने, योजनाओं के उपयोग का आकलन करने तथा वास्तविक आंकड़ों के आधार पर नीतिगत निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।
विज ने कहा कि “श्रममित्र” ऐप श्रमिकों और नियोक्ताओं दोनों के लिए स्थायी लाभ सुनिश्चित करेगा। नियोक्ताओं को तेज और आसान भर्ती प्रक्रिया, सत्यापित एवं कुशल श्रमिकों तक पहुंच, बिचौलियों पर कम निर्भरता तथा डिजिटल रिकॉर्ड के माध्यम से श्रमशक्ति की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलेगी। वहीं, श्रमिकों को रोजाना श्रम चौक पर खड़े रहने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी, सभी को समान रोजगार अवसर प्राप्त होंगे, बिचौलियों के शोषण से राहत मिलेगी तथा उन्हें सरकारी योजनाओं और कौशल विकास कार्यक्रमों तक सीधी पहुंच मिलेगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार श्रमिकों के कल्याण, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। “श्रममित्र” ऐप श्रम क्षेत्र को डिजिटल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम साबित होगा। यह पहल प्रदेश के लाखों श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी और उन्हें डिजिटल भारत अभियान से जोड़ते हुए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगी।
श्रम मंत्री अनिल विज ने विश्वास व्यक्त करते हुए बताया कि यह एप्लिकेशन हरियाणा को श्रमिक कल्याण और डिजिटल श्रम प्रबंधन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shrammitra App to Curb Intermediaries; Workers to Receive Direct Employment and Benefits of Government Schemes: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shrammitra app, haryana labour policy, anil vij, digital employment platform, labour market india, workers welfare scheme, job app india, construction workers, haryana government scheme, middlemen free recruitment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved