• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा की जेलों में एक माह तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: डॉ. अरविंद शर्मा

Seva Sankalp Abhiyan (Campaign for Service and Commitment) to run in Haryana jails for a month: Dr. Arvind Sharma - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश की जेलों में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इस दौरान जेलों में पौधारोपण, रक्तदान शिविर, योग, स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ-साथ शिक्षा और सुधार से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान में अधिक से अधिक बंदियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सेवा और सकारात्मक सोच का संदेश जेलों तक पहुंचाना उद्देश्य डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा को प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने पर जोर दिया है। सेवा संकल्प अभियान के दौरान इसी संदेश को जेलों तक पहुंचाया जाएगा। पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान से सेवा, योग से स्वास्थ्य और आध्यात्मिक गतिविधियों से सकारात्मक सोच का संदेश दिया जाएगा।

जेलवार कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश
कारागार मंत्री ने प्रदेश के सभी जेल अधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए जेलवार कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रत्येक जेल में अलग-अलग गतिविधियों की रूपरेखा पहले से तैयार की जाए, ताकि पूरे एक माह के दौरान निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें। अभियान को किसी एक आयोजन तक सीमित न रखते हुए जेलों में उपलब्ध सुविधाओं और बंदियों की भागीदारी को ध्यान में रखकर गतिविधियों का स्वरूप तय किया जाए।
युवा बंदियों से होगा संवाद
अभियान के दौरान जेलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे युवा बंदियों के साथ विशेष संवाद भी किया जाएगा। इस दौरान सेवा, शिक्षा, भविष्य, कौशल और समाज की मुख्यधारा में वापसी जैसे विषयों पर उनके विचार साझा किए जाएंगे और उन्हें अपनी बात एवं सुझाव रखने का अवसर दिया जाएगा। कारागार मंत्री ने अधिकारियों को ऐसे बंदियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा और सुधार से जुड़ी गतिविधियों पर रहेगा जोर
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि जेलों में शिक्षा और सुधार से जुड़ी गतिविधियां पहले से संचालित की जा रही हैं और सेवा संकल्प अभियान के दौरान इन गतिविधियों से जुड़े बंदियों की भागीदारी को और बढ़ाया जाएगा। प्रदेश की जेलों में आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के साथ इग्नू, मुक्त विद्यालयी शिक्षा और साक्षरता से संबंधित कार्यक्रम भी चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य जेलों में सकारात्मक वातावरण को और मजबूत करना तथा बंदियों को सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Seva Sankalp Abhiyan (Campaign for Service and Commitment) to run in Haryana jails for a month: Dr. Arvind Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana jail, seva sankalp abhiyan, dr arvind sharma, haryana prisons, haryana government, prison reform, prisoners education, prisoner rehabilitation, plantation drive, blood donation camp, yoga activities, spiritual activities, skill development, ignou, haryana jail news, prison welfare, youth prisoners, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved