• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुरातत्व से संबंधित वैज्ञानिक अध्ययन करने पर छात्रवृत्ति मिलेगी-रामबिलास

Scholarships will be given on scientific study related to archeology - Ram Bilas - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पुरातत्व और संग्रहालय मंत्री राम बिलास शर्मा ने घोषणा करते हुए कहा कि कोई भी छात्र पुरातत्व से संबंधित वैज्ञानिक अध्ययन करेगा, उसे पुरातत्व और संग्रहालय विभाग तथा हरियाणा सरकार छात्रवृत्ति प्रदान करेगी।

यह घोषणा रामबिलास शर्मा ने आज यहां पुरातत्व के लिए भू-स्थानिक तकनीक पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान की। कार्यशाला में विभिन्न विश्वविद्यालयों / संस्थानों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शर्मा ने कार्यशाला में सरस्वती नदी के इतिहास पर भी अपने विचार रखे।
वी एस कुंडू ने उपस्थित प्रतिनिधियों को पुरातत्व और मनुष्य को समझने के लिए मानव की प्रवृत्ति और सामाजिक संस्कृति को समझने के लिए उपयोग की जाने वाली डीएनए तकनीक के इस्तेमाल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भू-स्थानिक विज्ञान तकनीक पुरातत्व और मानव जीवन में इसके महत्व का अध्ययन करने के लिए कुशल उपकरण है। उन्होंने बताया कि दुनिया में सबसे पुरानी पुरातात्विक साइट राखीगढ़ी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Scholarships will be given on scientific study related to archeology - Ram Bilas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: scientific study, related to archeology, scholarships, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved