चंडीगढ़। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ की अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक राष्ट्रीय मेगा रैली की शानदार सफलता पर हरियाणा के AICC प्रभारी संजय दत्त एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, AICC महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी, AICC महासचिव (संगठन) एवं सांसद के.सी. वेणुगोपाल जी, समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व तथा INDIA गठबंधन के सहयोगी दलों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने विशेष रूप से हरियाणा के सभी जिलों से भारी संख्या में रामलीला मैदान पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, सांसदों, विधायकों, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, अग्रिम संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा कांग्रेस परिवार की एकजुटता, अनुशासन, समर्पण और संघर्ष का जज्बा इस ऐतिहासिक रैली की सफलता में निर्णायक रहा।
संजय दत्त एवं राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब भाजपा के अहंकार, सत्ता के दुरुपयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर लगातार हो रहे हमलों के खिलाफ देश की जनता के आक्रोश और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। इस रैली ने स्पष्ट संदेश दिया है कि देश की जनता अपने मताधिकार, संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं करेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि **रामलीला मैदान से उठी लोकतंत्र बचाने की यह आवाज अब हरियाणा के गांव-गांव, गली-गली और बूथ-बूथ तक पहुंचेगी।** कांग्रेस पार्टी इस संघर्ष को केवल रैलियों और सभाओं तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि इसे व्यापक जनभागीदारी वाले जनआंदोलन का रूप देगी।
इसी संकल्प के साथ कांग्रेस पार्टी 3 नवंबर से 25 नवंबर तक प्रदेशभर में तीसरे चरण के अंतर्गत *‘वोट बचाओ–देश बचाओ चौपाल’ अभियान* चलाएगी। इस प्रदेशव्यापी अभियान का शुभारंभ 3 नवंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विधानसभा क्षेत्र लाडवा से किया जाएगा। AICC प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह अभियान प्रदेश के प्रत्येक जिले, ब्लॉक, गांव और बूथ तक पहुंचाया जाएगा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को उसके संवैधानिक मताधिकार के प्रति जागरूक करना, मतदाता सूचियों की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जनभागीदारी बढ़ाना तथा प्रत्येक पात्र मतदाता के वोट की सुरक्षा के लिए मजबूत संगठनात्मक एवं जनआंदोलनात्मक तंत्र खड़ा करना है।
अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में गांव-गांव चौपालों का आयोजन कर आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही निम्नलिखित कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे :
- *मतदाता सूची का सत्यापन :* BLA एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर मतदाता सूचियों की जांच और पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय पहल।
- *वोट रक्षक अभियान :* प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करते हुए मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित टीमों का गठन एवं सक्रियता।
- *शिकायत एवं दस्तावेज संकलन :* मतदाता सूची से नाम हटाए जाने, नाम दर्ज न होने अथवा अन्य अनियमितताओं से प्रभावित नागरिकों की शिकायतों एवं संबंधित दस्तावेजों का संकलन तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई में सहयोग।
- *संगठनात्मक मजबूती :* जिला एवं ब्लॉक स्तर पर समीक्षा बैठकें, कार्यकर्ताओं का समन्वय तथा बूथ स्तर तक जवाबदेही और जिम्मेदारी सुनिश्चित करना।
- *संवैधानिक जागरूकता :* भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सामूहिक पाठ, उसके महत्व पर चर्चा तथा प्रत्येक नागरिक को सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के संवैधानिक अधिकार के प्रति जागरूक करना।
- *जनसंवाद एवं जनजागरण :* गांवों और चौपालों में सभाओं, बैठकों एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतंत्र, निष्पक्ष चुनाव और मताधिकार की स्वतंत्रता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना।
संजय दत्त एवं राव नरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा को देश की जनता के मताधिकार से जुड़े गंभीर सवालों का जवाब देना होगा। मतदाता सूचियों की शुचिता, चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और निर्वाचन आयोग की स्वतंत्र एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली लोकतंत्र की बुनियादी शर्तें हैं। कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों पर जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी और हर पात्र मतदाता के वोट की रक्षा के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करेगी।
उन्होंने हरियाणा कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, अग्रिम संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों तथा प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता से आह्वान किया कि वे इस अभियान को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी एवं सामूहिक संकल्प मानकर पूरी ऊर्जा, एकजुटता और प्रतिबद्धता के साथ सफल बनाएं।
*उन्होंने कहा कि यह केवल किसी राजनीतिक दल का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार, संविधान की गरिमा और देश के भविष्य की रक्षा का संघर्ष है।*
रामलीला मैदान से शुरू हुई यह हुंकार अब हरियाणा की चौपालों तक पहुंचेगी। कांग्रेस का हर साथी बनेगा ‘वोट रक्षक’।
*न किसी पात्र मतदाता का वोट कटने देंगे, न किसी के वोट के अधिकार के साथ खिलवाड़ होने देंगे, न संविधान को झुकने देंगे और न लोकतंत्र को कमजोर होने देंगे!*
- वोट जनता का अधिकार है, भाजपा की जागीर नहीं!
- वोट बचेगा, लोकतंत्र बचेगा ; लोकतंत्र बचेगा, देश बचेगा!
राम चरण, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन समेत कई सितारों ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं
8 नवंबर का पंचांग: दीपावली की पूजा का शुभ मुहूर्त कब, रात 10:01 बजे से 11:43 बजे तक रहेगा अमृत काल
लॉस एंजिल्स में प्रियंका चोपड़ा की दीवाली पार्टी, निक और मालती के साथ शेयर की फैमिली फोटो
अंडर-19 एशिया कप : महामुकाबले में आज टकराएंगे भारत और पाकिस्तान; ओमान में सुबह 10:30 बजे से भिड़ंत, आर्यवीर सहवाग और उस्मान खान पर रहेंगी नजरें
रजनीकांत ने फैंस के साथ मनाई दीपावली, आवास के बाहर जुटी सैकड़ों की भीड़
बीसीसीआई, जय शाह, विराट कोहली, गौतम गंभीर, राजीव शुक्ला ने दी दिवाली की शुभकामना
बिग बी ने दीपावली पर दी बधाई, बोले-लिखने वाले हाथ में हो रहा है कष्ट, इसलिए जवाब में हो रहा विलंब
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
आयुष्मान खुराना को मिली थी धमकी, ऑडियो में कहा-'टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वैसा तुम्हारे साथ भी हो सकता है'
7 नवंबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 9:25 बजे से 10:47 बजे तक रहेगा राहुकाल
रामायण ने दिवाली पर बनाया कमाई का नया रिकॉर्ड, 4 दिन में 500 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया; हमजा जहूर के नाबाद शतक से जीता पाकिस्तान, बेकार गया अर्जुन राजपूत का सैकड़ा
बिग बॉस से लॉकअप तक, पायल रोहतगी की जिंदगी से जुड़े ये दिलचस्प किस्से
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें सही मुद्रा और आकार
दीपावली पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने बेटे विहान की फोटो इंस्टाग्राम पर की शेयर
दीपावली पर दिलीप कुमार को याद कर भावुक हुईं सायरा बानो
2029 में वोट मांगने से पहले, यह सुनिश्चित करेंगे कि बोपल-घुमा के घरों में पानी न भरे: गृह मंत्री अमित शाह

एक ही दिन में तीन जगह कांपी धरती; यवतमाल, तिब्बत और सोलोमन द्वीप में महसूस हुए भूकंप के झटके

खड़गे के 'खुशियों की ईद' वाले बयान पर भाजपा का हमला, कांग्रेस को बताया हिंदू-विरोधी
राशिफल 9 नवंबर: मेष, धनु और मकर सहित कई राशियों के लिए धन लाभ के योग
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 09/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope