चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से रविवार को उनके निवास संत कबीर कुटीर पर पंजाब के संगरूर जिले के लहरा विधानसभा क्षेत्र से लगभग 15 से ज़्यादा सरपंच मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सभी सरपंच उनके सादगी भरे व्यक्तित्व से आश्चर्यचकित व बहुत खुश नज़र आए। इस दौरान सभी सरपंचों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगे रखी, जिन्हें मुख्यमंत्री ने बड़े धैर्य से सुना और पूरा करने का आश्वासन दिया।
सरपंचों ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हमारी सारी बात और मुद्दों को ध्यान से सुना, जबकि हमारे मुख्यमंत्री तो व्यस्त होने की वजह से मिलने का वक्त ही नहीं दे पाते। हम दूसरे राज्य यानी पंजाब से आए हैं फिर भी हमें इतना मान सम्मान दिया गया है। हम चाहते हैं कि पंजाब को भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जैसा मुख्यमंत्री मिल जाए, ऐसी हम कामना करते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सरपंचों ने मुख्यमंत्री और हरियाणा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा की सरकार ने पंचायतों को विकास कार्य करने के लिए पूरी स्वतंत्रता दी है और पैसों की भी कोई कमी नहीं आने दी है जबकि पंजाब सरकार ने तो पंचायतों को 10 रुपये भी नहीं दिए। सभी सरपंचों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पंजाब आने का भी न्यौता दिया। - खासखबर नेटवर्क
अमित शाह ने 'विश्व पुलिस एवं फायर खेल-2025' के 613 पदक विजेताओं को किया सम्मानित
टीआरएफ को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित करना भारत की कूटनीतिक सफलता: सुधांशु त्रिवेदी
इससे बुरी प्रतिशोध की राजनीति कभी नहीं देखी गई थी: सुप्रिया श्रीनेत
Daily Horoscope