• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिया रावल ने स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया : बड़ौली

Riya Rawal has brought glory to the country and the state by winning the gold medal: Badoli - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। सोनीपत के गांव पिपली खेड़ा की पहलवान रिया रावल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रिया रावल ने थाईलैंड में आयोजित प्रो कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रिया की इस उपलब्धि पर गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली और मंत्री कृष्ण बेदी ने रिया को सम्मानित किया तथा स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। बड़ौली ने कहा कि रिया रावल ने स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हमें अपनी बेटियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उनके सपनों को नई उड़ान देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। बड़ौली ने कहा कि रिया रावल ने ना केवल अपनी प्रतिद्वंदी को पटखनी दी, बल्कि भारतीय खेल की मजबूती और बेटियों की शक्ति को भी दुनिया के सामने साबित किया। बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में नायब सैनी सरकार खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ है। हरियाणा की खेल नीति का ही परिणाम है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश में खेल नर्सरियां खोली है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार खलाड़ियों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करते हुए उनकी प्रतिभा को नई दिशा दे रही है। उन्होंने कहा कि आज हमारे खिलाड़ी अपने परिश्रम से शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडलों की झड़ी लगा रहे हैं।
हमारी बेटियां अपनी प्रतिभा और मेधा से दुनिया में देश का नाम रोशन कर रही है : कृष्ण बेदी
हरियाणा सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हमें अपनी बेटियों पर गर्व है और हमारी सरकार बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है। बेदी ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेधा से दुनिया भर में देश का नाम रोशन कर रही हैं।
कृष्ण बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हरियाणा में युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का हर क्षेत्र विकास की धारा से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार में सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सभी वर्गों के लोगों को लाभ मिल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Riya Rawal has brought glory to the country and the state by winning the gold medal: Badoli
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, sonipat, wrestler riya rawal, thailand, pro wrestling competition, pandit mohan lal badoli, minister krishna bedi, chief minister nayab singh saini, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved