चंडीगढ़ । आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को होली का तोहफा देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन को थोक मूल्य सूचकांक से जोडऩे की घोषणा की, जिससे भविष्य में उनका वेतन नियमित रूप से बढ़ेगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाओं को अर्धकुशल और कुशल श्रेणियों में वर्गीकृत करने की घोषणा भी की है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रधान सचिव डॉ० राजा शेखर वुंडरू ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने आज यहां आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन और भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में यह घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि देश में इन लाभों को लागू करने वाला पहला राज्य है।
हड़ताल वापिस लेने की घोषणा करते हुए भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री हनुमान गोदारा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन की राज्य अध्यक्ष बिमला जैन और आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की राज्य अध्यक्ष शशि भास्कर ने अपनी मांगों को स्वीकार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और हैल्पर्स को होली का तोहफा दिया है।
10 वर्ष तक की सेवा करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अर्धकुशल श्रमिकों की पद्धति पर 10,286 रुपये प्रतिमास की दर से वेतन मिलेगा। 10 वर्ष से अधिक की सेवा करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन कुशल श्रमिकों के समान 11,429 रुपये का मासिक वेतन प्राप्त होगा। आंगनबाड़ी हैल्परों का वेतन बढक़र 5715 रुपये प्रतिमास हो जाएगा। ये सभी बढ़ौतरी पहली फरवरी, 2018 से लागू हो जाएंगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया..देखे तस्वीरें
मालवाहक विमान में पक्षी के टकराने की घटना के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर आपात स्थिति घोषित
उत्तराखंड : बद्रीनाथ धाम में हुई ताजा बर्फबारी,बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल से खुलेंगे..देखे तस्वीरें
Daily Horoscope