चंडीगढ़। चंडीगढ़ और इसके आसपास के क्षेत्रों पंजाब और हरियाणा में बारिश की बौछारें पडऩे से सघन धूल कणों और प्रदूषण से राहत मिली है, जो पिछले दो दिनों से क्षेत्र में फैला हुआ था। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। रात की बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया और धुंध छटकर सबकुछ साफ नजर आने लगा है। हालांकि, आसमान में बादल छाए होने से दिन में और बौछारें पडऩे की संभावना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पिछले दो दिनों में चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में धूलभरा मौसम देखने को मिला और दृश्यता कम होने के चलते यहां 30 में से 27 उड़ानों को रद्द करना पड़ा था।
स्थानीय मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को शहर में सुबह 8.30 बजे तक 21.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति ऑब्जर्वेटरी शुक्रवार सुबह पीएम2.5 औसतन 572 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। गुरुवार को यह 360 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope