• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी द्वारा जनप्रतिनिधियों को चोर या घुसपैठिया कह देना, अपमान व अवमानना है : अनिल विज

Rahul Gandhi Calling Public Representatives Thieves or Intruders Constitutes Insult and Contempt: Anil Vij - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जनप्रतिनिधियों को चोर या घुसपैठिया कहे गए ब्यान पर कडी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘‘हम अपनी विधानसभा में राहुल गांधी के इस ब्यान के विरूद्ध प्रस्ताव लाएंगें क्योंकि राहुल गांधी ने चुने हुए सदस्यों व विधानसभा का अपना किया है’’। विज ने कहा कि ‘‘राहुल गांधी द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों को चोर प्रतिनिधि कह देना या घुसपैठिया कह देना, अपमान है और अवमानना है’’। विज चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के द्वारा राहुल गांधी द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों को चोर प्रतिनिधि व घुसपैठिया कह देने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी कई चुनाव हार चुके है और अपना होश भी खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में नियमपूर्वक चुनाव होते हैं और चुनाव आयोग चुनाव कराता है तथा चुने हुए प्रतिनिधियों को चोर प्रतिनिधि कह देना या घुसपैठिया कह देना, एक प्रकार से अपमान है और अवमानना है।
पश्चिम बंगाल में ममता बैनर्जी द्वारा मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा न देने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि पूरा देश जानता है कि ममता बैनर्जी एक अडंगेबाज महिला है और वह हर मामले में कोई न कोई अडंगा डालकर रखती है क्योंकि जब वह शासन करती थी तब भी वह अंडगे करती आई है।
विज ने प्रश्न खडा करते हुए कहा कि ममता बैनर्जी के इस्तीफा न देने के कहने से क्या मतलब है क्योंकि यहां पर राजशाही नहीं है, यहां लोकतंत्र है। संविधान बनाने वाले लोगों को पता था कि इस प्रकार के मुख्यमंत्री भी आ सकते हैं, तो उन्होंने संविधान में इस बात का प्रावधान रखा है।
उन्होंने कहा कि ममता बैनर्जी को सीएम पद से हटाने के बारे में कई कानून और तरीके है, जिससे उनको सदन से उठाकर बाहर भी निकाला जा सकता है क्योंकि अब बहुमत भारतीय जनता पार्टी का आ गया है। सदन में अविश्वास मत भी करके निकाला जा सकता है। इसके अलावा, राज्यपाल राज लगाकर हटाया जा सकता है। वैसे भी इनकी समयसीमा समाप्त होने वाली है और उसके बाद यह अपने आप ही सदस्य नहीं रहेंगी और यह अपनी भावना में कामयाब नहीं होंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi Calling Public Representatives Thieves or Intruders Constitutes Insult and Contempt: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij, rahul gandhi statement, haryana politics, mamata banerjee, legislative assembly, indian democracy, political controversy, bjp congress clash, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved