• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री मोदी 16 को करेंगे देश के 22वें एम्स का शिलान्यास :डा. बनवारी लाल

Prime Minister Modi will lay the foundation stone of the countrys 22nd AIIMS on 16th: Dr. Banwari Lal - Chandigarh News in Hindi

-जनस्वास्थ्य मंत्री ने किया एम्स साइट का निरीक्षण चंडीगढ़। सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ.बनवारी लाल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत हरियाणा प्रदेश के जिला रेवाड़ी को देश के 22वें एम्स की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी शुक्रवार, 16 फरवरी को जिला के माजरा भालखी में एम्स का शिलान्यास करेंगे।
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी ने गुरुवार को रेवाड़ी के उपायुक्त राहुल हुड्डा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव माजरा-भालखी में बनने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) साइट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स सहित अन्य कई विकास योजनाओं का शुभारंभ करने के साथ ही ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ शिलान्यास समारोह को संबोधित भी करेंगे।
जनस्वास्थ्य मंत्री डा.बनवारी लाल ने एम्स के निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर क्षेत्र के ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिणी हरियाणा के विकास में अहम कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बिंदू रेवाड़ी जिला बनने जा रहा है जिससे न केवल हरियाणा के साथ लगते जिलों बल्कि राजस्थान के जिला के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि एम्स निर्माण के साथ ही आसपास के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी लोगों के लिए सृजित होंगे। रेवाड़ी में एम्स के बनने से जहां एक ओर स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार होगा वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। वहीं रेवाड़ी सहित आसपास के क्षेत्र के लोग 16 फरवरी को इस पुनीत कार्य के साक्षी बनेंगे।
डा.बनवारी लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के रेवाड़ी जिला में होने वाले कार्यक्रम का पूरे हरियाणा प्रदेश में लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें मंत्रीगण, विधायकगण व सांसदगण जनता के साथ कार्यक्रम से जुडक़र प्रधानमंत्री का शुभ संदेश सुनेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के हरियाणा आगमन से विकसित भारत के साथ-साथ ‘विकसित हरियाणा’ की नींव भी मजबूत हो रही है।
स्हकारिता मंत्री ने कहा कि 210 एकड़ में बनने वाले एम्स के निर्माण पर करीब 1231 करोड़ की लागत आएगी। एम्स के शिलान्यास उपरांत जल्द ही इसकी निर्माण प्रक्रिया के साथ ही ओपीडी भी शुरू हो जाएगी। जनस्वास्थ्य मंत्री व प्रशासनिक अधिकारियों के एम्स निर्माण स्थल पर पहुंचने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में गांव को शामिल करने पर मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए सरकार का आभार जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prime Minister Modi will lay the foundation stone of the countrys 22nd AIIMS on 16th: Dr. Banwari Lal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, minister of cooperation and public health, dr banwari lal, pradhan mantri swasthya suraksha yojana, haryana, prime minister narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved