• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियां पूरी, 24 अगस्त को चुनेंगे सर्वश्रेष्ठ विधायक

Preparations for the monsoon session of the Haryana Vidhansabha are complete, the best MLA will be selected on August 24. - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। इसी महीने 25 अगस्त से शुरू होने वाले हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि सत्र के शुभारंभ से पहले 24 अगस्त को कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक होगी। इसमें विधायी कामकाज को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। 24 अगस्त को ही नियम समिति और सर्वश्रेष्ठ विधायक के चयन के लिए गठित कमेटी की भी बैठक होगी। विस अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि मानसून सत्र के लिए 61 विधायकों की ओर से 396 तारांकित और 259 अतारांकित कुल मिलाकर 655 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। 19 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, 1 गैर सरकारी प्रस्ताव, 1 अल्प अवधि चर्चा के लिए प्रस्ताव और एक प्राइवेट सदस्य विधेयक की सूचना मिली है।
प्राइवेट सदस्य विधेयक विधि परामर्श के लिए विधि एवं विधायी विभाग के पास भेजा गया है। 24 अगस्त को कार्य सलाहकार समिति की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता करेंगे। इस समिति में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल, गृह मंत्री अनिल विज, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा सदस्य हैं।
गौरतलब है कि बजट सत्र को प्रभावी बनाने के लिए विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने व्यापक व्यवस्थाएं करवा रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने नई परंपरा स्थापित करते हुए कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक भी सत्र शुरू होने से कम से कम एक दिन पहले बुलानी शुरू की है। पहले यह बैठक आमतौर पर सत्र के प्रथम दिन ही होती थी।
ये हैं सर्वश्रेष्ठ विधायक चुनने के मापदंडः
सर्वश्रेष्ठ विधायक चुनने वाली समिति की अध्यक्षता भी विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता करेंगे। इस समिति में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, संसदीय कार्य मंत्री कंवर पाल, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा और विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा सदस्य हैं।
यह समिति जिन मापदंडों पर सर्वश्रेष्ठ विधायक चुनती है उनमें विधायी कामकाज का अनुभव। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों के प्रति जागरूकता। भाषा में प्रवीणता। सदन में सदस्य की उपस्थिति। सदन में समय सीमा में अपनी बात रखना। उठाए गए मुद्दों की विविधता और गहराई। महत्वपूर्ण जन कल्याण नीति निर्माण के प्रति जागरूकता। सदन की चर्चा में योगदान। प्रक्रिया के नियमों का पालन, सदन की गरिमा और मर्यादा को बनाए रखने में योगदान। विभिन्न समितियों में योगदान।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Preparations for the monsoon session of the Haryana Vidhansabha are complete, the best MLA will be selected on August 24.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, monsoon session, haryana vidhansabha, preparations, august 25, assembly speaker, gyan chand gupta, business advisory committee bac, legislative work, rules committee, selection of best mla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved