चंडीगढ़। भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए सम्पूर्ण भारत वर्ष में कार्य कर रहे एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की बैठक का आयोजन राष्ट्रीय कार्यालय में हुआ। जहां एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने ट्रैफिक नियम जागरूकता अभियान के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी एंव आगामी कार्यों पर चर्चा की गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नरेंद्र अरोड़ा ने एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की टीम का विस्तार करते हुए करनाल के युवा समाजसेवी प्रवीण पुनिया को एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया का करनाल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष करनाल प्रवीण पुनिया को नियुक्ति पत्र सौंप कर पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रवीण पुनिया ने कहा कि वह पद की गरिमा में रहकर भ्रष्टाचार उन्मूलन मुहिम के लिए कार्य करेंगे एंव जिला स्तर पर अपनी टीम तैयार करेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope