• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीति सरकार की नहीं राष्ट्र की होती, कश्मीर पर तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा

Policy is of the nation and not of the government, mediation by a third country on Kashmir is not acceptable: Kumari Selja - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद से प्रधानमंत्री चुप है, पीएम ने ट्रंप के बयान को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है क्या ऐसे में माना जाए कि भारत ने अमेरिका की मध्यस्थता को स्वीकार कर दिया है, देश की नीति में कोई बदलाव नहीं हो सकता क्योंकि नीति सरकार की नहीं देश की होती है। ऐसे में सर्वदलीय बैठक बुलाकर प्रधानमंत्री को वस्तुस्थिति स्पष्ट करनी चाहिए क्योंकि देश के लोगों के मन में जो सवाल उठा रहे है उनका जवाब जरूरी है। मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि देश की जो नीति कांग्रेस राज में थी वहीं अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी रही, नीति सरकार की नहीं राष्ट्र की होती है। कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे देश की मध्यस्थता कभी स्वीकार नहीं की गई और न ही की जाएगी, ट्रंप ने जो भी बयान दिया उसका प्रधानमंत्री को जवाब जरूर देना चाहिए था, किन परिस्थितियों में ट्रंप को मध्यस्थता करने का अधिकार दिया गया। दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ने व्यापारिक हितों को देखते हुए भारत को सीजफायर के लिए तैयार किया। पीएम मोदी से उम्मीद करते है कि वे ट्रंप के इस खुलासे का त्वरित और करारा जवाब देंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया था कि वह कश्मीर पर मध्यस्थता करेंगे लेकिन कश्मीर पर मध्यस्थता हमें स्वीकार्य नहीं है। कश्मीर ऐसा मुद्दा है, जिस पर मध्यस्थता की बात कोई भी भारतीय स्वीकार नहीं कर सकता। पिछली तमाम सरकारों ने यह सुनिश्चित किया कि कश्मीर एक द्विपक्षी मसला है, उसका अंतरराष्ट्रीयकरण संभव नहीं है। सांसद कुमारी सैैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है कि ऑपरेशन सिंदूर अस्थाई रूप से स्थगित हुआ है। शायद ऐसा पहली बार सुना कि सीजफायर कभी अस्थाई रूप से हुआ हो। सरकार को इस मामले पर संसद का एक सत्र भी बुलाना चाहिए, ताकि इस मुद्दे पर चर्चा हो, बातें रिकॉर्ड में रहे और पूरे देश को जानकारी हो कि सरकार की क्या नीति है? राहुल गांधी ने देश को कई बार चेताया। चाहे फिर वो कोरोना काल हो या फिर चीन से दोस्ती की बात हो। अजरबैजान और तुर्की खुलकर पाकिस्तान के साथ आए, लेकिन पहलगाम में हुए अन्याय के बाद भी हमारे साथ कोई देश खुलकर खड़ा नहीं हुआ। सरकार को इसका जवाब देना होगा।
क्या यही है भाजपा का राष्ट्रवाद?
कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश के एक मंत्री द्वारा देश की वीरांगना कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहना न सिर्फ़ शर्मनाक है, बल्कि भारतीय सेना और देश की हर बेटी का घोर अपमान है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान जब पहलगाम में आतंकवादी देश को बांटने की साज़िश कर रहे थे, तब हमारी सेना ने पूरे साहस और एकजुटता के साथ मोर्चा संभाला था। भाजपा नेताओं की लगातार महिला विरोधी सोच सामने आती रही है। पहले पहलगाम में शहीद नौसेना अधिकारी की पत्नी को ट्रोल किया गया, फिर विदेश सचिव विक्रम मिस्री की बेटी को निशाना बनाया गया, और अब सेना की बहादुर अफसर पर हमला किया जा रहा है। क्या यही है भाजपा का राष्ट्रवाद?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Policy is of the nation and not of the government, mediation by a third country on Kashmir is not acceptable: Kumari Selja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, all india congress committee general secretary, mp kumari selja, us president, donald trump, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved