विज ने बताया कि कुरुक्षेत्र में बन रहे श्रीकृष्णा आयुष
विश्वविद्यालय की आधारशिला भी प्रधानमंत्री द्वारा रखी जाएगी। यह
विश्वविद्यालय दुनिया में अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय होगा, जिसमें
आयुर्वेद, योग, युनानी, सिद्धा तथा होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों की
शिक्षा एवं उपचार की सुविधा होगी। इसका निमार्ण करीब 94.5 एकड़ भूमि पर
किया जाएगा, जिस पर करीब 475 करोड़ रुपए खर्च होने की सम्भावना है।
स्वास्थ्य
मंत्री ने बताया कि राज्य में आयुर्वेद के क्षेत्र में अभूतपूर्व चिकित्सा
सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान भी
बनाया जाएगा। इसका निर्माण केन्द्र सरकार के सहयोग से 19.87 एकड़ भूमि पर
करवाया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 270.50 करोड़ रुपए खर्च आने की उम्मीद
है। इसमें 250 बिस्तरों की आईपीडी तथा करीब 500 विद्यार्थियों के स्नातक,
स्नातकोतर तथा पीएचडी तक की शिक्षा की सुविधा होगी।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope