• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

द्वितीय चरण में बैंक स्क्वेयर में बनेगा ऑडिटोरियम, रूफ टॉप पर फूड कोर्टस बनेंगे : अनिल विज

Phase II of Bank Square to Feature Auditorium; Rooftop Food Courts Planned: Anil Vij - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि अम्बाला छावनी में अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर भवन में द्वितीय चरण के लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा टेंडर लगा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द टेंडर अलॉट किया जाएगा जिसके उपरांत निर्माण कार्य को प्रारंभ किया जाएगा। निर्माण हेतु 64.47 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे। इससे पूर्व अटल मॉल एंड बैंक स्क्वेयर में पहले चरण का निर्माण कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी के बैंकों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए प्रारंभ की गई बैंक स्क्वेयर परियोजना एक मील का पत्थर साबित होगी। यहां लगभग 32 बैंकों को एक ही छत के नीचे शिफ्ट करने की योजना है। मंत्री अनिल विज ने बताया कि द्वितीय चरण के तहत बैंक स्क्वेयर में पिछली तरफ बनने वाली बिल्डिंग चार मंजिला होगी जिसमें कई शोरूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर कार्यक्रम व कांफ्रेंस आदि आयोजित करने के लिए 450 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनेगा। इसके अतिरिक्त रूफ टॉप पर फूट कोर्ट बनाएं जाएंगे जहां लोग खाने-पीने का आनंद ले सकेंगे।
गौरतलब है कि मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 3.97 एकड़ में बैंक स्क्वेयर कम शापिंग मॉल भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पहले चरण के कार्य के तहत लगभग 111 करोड़ रुपए की लागत से आगे बन रहे तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पूरे बैंक स्क्वेयर में कुल 100 शोरूम का निर्माण होगा।
*द्वितीय चरण में बैंक स्क्वेयर में यह कार्य होंगे*
- द्वितीय चरण में बनने वाले बैंक स्क्वेयर भवन के प्रथम तल पर 12 शोरूम होंगे, इसी तरह द्वितीय तल पर 17 शोरूम तथा तीसरे तल पर कुल 20 शोरूम होंगे।
- तीसरे फ्लोर पर 450 लोगों की क्षमता वाला एक आडिटोरियम बनेगा तथा रूफ टॉप पर फूड कोर्ट बनेंगे।
- इसके अलावा यहां लिफ्ट, सीढ़िया, एक्सकेलेटर, एचवीएसी, फायर फाइटिंग सिस्टम, महिला व पुरूष शौचालय व अन्य सुविधाएं होगी।
*पहले चरण में बैंक स्क्वेयर में यह कार्य हुए*
- बैंक स्क्वेयर में प्रथम चरण के तहत बन रही तीन मंजिला बिल्डिंग में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर 325 से अधिक वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग सुविधा है।
- बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर पर एचवीएसी प्लांट रूम, पम्प हाउस, लिफ्ट, इलेक्ट्रिकल पैनल रूम, लिफ्ट, सीढ़िया व अन्य सुविधाएं है।
- तीन मंजिला भवन के प्रथम तल पर 21 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट व सीढ़ियां है।
- दूसरी मंजिल पर 18 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट, सीढ़ियां व अन्य सुविधा है।
- तीसरी मंजिल पर 13 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट, सीढ़ियां व अन्य सुविधा है।
- इसके अलावा कॉमन एरिया में एयर कंडीशन, बिल्डिंग के आगे ग्रीनरी, फायर अलार्म, फायर फाइटिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, दो ट्यूबवेल व अन्य सुविधाएं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Phase II of Bank Square to Feature Auditorium; Rooftop Food Courts Planned: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij, bank square ambala, atal mall project, haryana development, auditorium, food court, shopping complex, ambala cantt, commercial hub, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved