चंडीगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस और उसके सहयोगी राजनीतिक दलों के नेता एकजुट होकर लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं के साथ पुलिस के कथित दुर्व्यवहार और सख्ती की खबरें बेहद चिंताजनक हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पुलिस के व्यवहार पर भी सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि ऐसी कार्रवाई से आंदोलन रुकने वाला नहीं है, बल्कि सड़कों पर चल रहा यह संघर्ष आने वाले समय में पूरे देश में एक व्यापक जन आंदोलन का रूप लेगा।
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त रूप से *पत्रकार वार्ता को संबोधित किया और पत्रकारों के साथ पूरे घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की। इस* दौरान उन्होंने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन को रोकने के बजाय सरकार को उठाए जा रहे सवालों का जवाब देना चाहिए।
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान केवल किसी राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र, संविधान और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा की लड़ाई है। जब विपक्ष जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े गंभीर सवाल उठा रहा है, तब सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उन सवालों का जवाब दे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करना लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
संजय दत्त ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय उसे सुना जाना चाहिए। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराना लोकतांत्रिक व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा है और किसी भी सरकार को असहमति के स्वर से घबराना नहीं चाहिए। कांग्रेस का उद्देश्य देश के लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा करना और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित रखना है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगी दल एकजुट होकर संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर को हरियाणा से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर आंदोलनरत कांग्रेस और सहयोगी दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अपना समर्थन देंगे। हरियाणा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस अभियान को लेकर भारी उत्साह है। सरकार चाहे जितनी भी बाधाएं खड़ी कर ले, कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से भी रूबरू होकर आंदोलन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में भागीदारी के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर में कांग्रेस संगठन पूरी सक्रियता और एकजुटता के साथ कार्य कर रहा है।
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। जब कांग्रेस शांतिपूर्वक अपना विरोध दर्ज कराने की बात कह रही है, तो उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने तथा हिरासत में लिए जाने की शिकायतें क्यों सामने आ रही हैं? सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि शांतिपूर्ण विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरबंद किए जाने तथा कुछ नेताओं को हिरासत में लिए जाने की सूचनाएं मिली हैं। यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। लोकतंत्र में विपक्ष को अपनी बात रखने और सरकार की नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। किसी भी नागरिक या राजनीतिक कार्यकर्ता को अनुचित रूप से अपनी बात रखने के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से बातचीत कर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की बात कह रही है, तो उसके कार्यकर्ताओं को रोकने या हिरासत में लेने का औचित्य स्पष्ट किया जाना चाहिए। लोकतंत्र में असहमति की आवाज सुनना सरकार की जिम्मेदारी है, न कि उसे पुलिस कार्रवाई के जरिए दबाने का प्रयास करना।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हैं। 10 अक्टूबर को हरियाणा के सभी जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को मजबूती देंगे। यह संघर्ष किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा से जुड़ा है। कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।
'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
सा रे गा मा पा में शिवानी की परफॉर्मेंस ने कुमार सानू को किया भावुक, छुए पैर और गिफ्ट की लग्जरी घड़ी
कॉस्मेटिक सर्जरी पर श्रुति हासन का बेबाक बयान, शराब की लत पर कहा- 'आठ साल तक नहीं पी एक बूंद'
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
राशिफल 11 नवंबर : भाई दूज पर वृश्चिक राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
शिल्पा शेट्टी के नए शो में खुलेगा रिश्तों का 'प्रेशर कुकर', माता-पिता करेंगे कपल्स से सीधे सवाल
भाई दूज आज: जानिए तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस पर्व का धार्मिक महत्व
राशिफल 12 नवंबर : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कुछ को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट पर नई पाबंदियों की मांग, 'पटियाला पेग' समेत 4 गाने नहीं गाने को कहा
गोविंदा के बेटे यशवर्धन की डेब्यू फिल्म 'हीरो की हॉररिन' का पोस्टर आया सामने, डरावनी एक्ट्रेस ने मचाया तहलका
6 Best Data Science Courses in Jaipur (2027)
‘भारत से दुनिया तक’: ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया ₹1,000 करोड़ का आंकड़ा
नंदा देवी राजजात: हिमालय का महाकुंभ, जब बेटी को ससुराल विदा करते हैं पहाड़ के लोग
अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में बड़ा जल हादसा : मिसिसिपी नदी में टैंकर ने यात्री क्रूज़ जहाज को मारी टक्कर, एक तरफ झुका क्रूज़, 32 घायल

अमेरिका में एयर ट्रैफिक संचार व्यवस्था ठप होने से मचा हड़कंप : देशभर में घंटों रुकी रहीं उड़ानें, गृह सुरक्षा मंत्री ने साइबर हमले से किया इनकार

राहुल गांधी पहुंचे हैदराबाद, गिग वर्कर्स से मुलाकात और भारत समिट सत्र को करेंगे संबोधित
राशिफल: शुक्रवार को कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
शिल्पा शेट्टी के नए शो में खुलेगा रिश्तों का 'प्रेशर कुकर', माता-पिता करेंगे कपल्स से सीधे सवाल
'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव
'फ्रेंड्स' फेम कोर्टनी कॉक्स ने थामे ड्रमस्टिक, ग्रीन डे के गाने पर ड्रम बजाते हुए बोलीं- 'उल्टे तरीके से सीख रही हूं'
दिल्ली क्राइम सीजन 3 को 1 साल पूरा, रसिका दुग्गल बोलीं- ये शो मेरे दिल के बेहद करीब है
प्रिंस विलियम, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से सजेगी मुंबई की ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ की महफिल
सड़क पर पड़ी बोतल उठाती दिखीं जया बच्चन, लोगों ने सादगी को सराहा
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' में शनाया कपूर का डबल धमाका, रहस्य और रोमांच से भरपूर है सीरीज
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 14/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope