चंडीगढ़ । हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने शनिवार को सेक्टर 9 स्थित पार्टी कार्यालय में महिला कांग्रेस के झंडे का ध्वजारोहण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने झंडा फहराकर सलामी दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं में लड्डू बांटे गये। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सुमित्रा चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झंडा अब हमारी एक अलग पहचान है। कांग्रेस पार्टी के बाकी जो अग्रिम संगठन हैं उनके पास झंडा था, लोगो था, मगर महिला कांग्रेस के पास शक्ति तो थी, लेकिन झंडा नहीं। अब महिला कांग्रेस का अलग झंडा और लोगो है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हिंदुस्तान की महिलाओं के लिये कांग्रेस पार्टी में कम से कम 50 प्रतिशत जगह पाना हमारा लक्ष्य है।
सुमित्रा चौहान ने बताया कि वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता द्वारा 30 सितंबर को पंचकूला में महिला अधिकार यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा महिला कांग्रेस प्रदेश के सभी 22 जिलों में महिला अधिकार यात्रा को लेकर चलेगी। महिला अधिकार यात्रा में महिलाओं से जुड़े हुए सभी मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। रंजीता मेहता के अनुसार 30 सितंबर को पंचकूला में एक विशाल महिला सम्मेलन से इस अधिकार यात्रा की शुरुआत की जाएगी जोकि यमुनानगर अंबाला से होते हुए कुरुक्षेत्र के पवित्र कुंड की मशाल परिक्रमा की जाएगी। वहां से यात्रा सीएम सिटी करनाल पहुंचेगी। करनाल की बहुत बड़ी पहचान महिला सशक्तिकरण से है। यही वो शहर है जहां कल्पना चावला ने जन्म लिया था इसी शहर में महिला कांग्रेस हरियाणा प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल खट्टर को जगाने का काम करेगी और यह बताएगी नारी अबला नहीं है भाजपा के राज में जिस तरह से महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े और हरियाणा गैंग रेप की राजधानी बन गया अब समय आ गया है महिलाएं उठेंगी और इस भाजपा के कुशासन को खत्म करेगी। 1 अक्टूबर को करनाल से आगे चल कर यात्रा पानीपत पहुंचेगी जहां से देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का आगाज किया था वह नारा आज बदल गया है कहीं ना कहीं इसका मतलब भाजपा से बेटी बचाओ बनकर रह गया है।
सुमित्रा चौहान ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के राज में महिलाए सबसे ज्यादा प्रताडि़त हुई इनकी थाली से दाल और चावल गायब हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 लाख रुपये तो क्या देने उल्टा महिला बैंक की लूट लिए गये।
पीएम मोदी सोमवार को सीबीआई के हीरक जयंती समारोह का करेंगे उद्घाटन
सजा के खिलाफ सोमवार को कोर्ट जा सकते हैं राहुल गांधी
मध्य प्रदेश के नसरुल्लागंज का नाम बदला, अब भेरुंदा कहलाएगा
Daily Horoscope