चंडीगढ़। हरियाणा की भाजपा सरकार ने राज्य में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज पर रोक लगा दी है। यह फिल्म दुनियाभर में 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। गौरतलब है कि इससे पूर्व यह फिल्म राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश में भी प्रतिबंधित की जा चुकी है। प्रतिबंध के पीछे सभी सरकारों का तर्क है कि इस फिल्म के रिलीज होने से राज्यों में कानून व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को फिल्म को प्रतिबंध किए जानकारी जारी की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "फिल्म पद्मावती/पद्मावत हरियाणा में प्रतिबंधित।"
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope