• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डिप्टी सीएम की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधी नेताओं में घबराहट : दिग्विजय चौटाला

Opposition leaders are nervous due to increasing popularity of Deputy CM: Digvijay Chautala - Chandigarh News in Hindi

-महम में जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला का जोरदार स्वागत चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि आज डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की बढ़ती लोकप्रियता के चलते विरोधी दलों के नेता घबराए हुए है इसलिए वे झूठे आरोप लगाकर दुष्यंत चौटाला को घेरने की कोशिश करते है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी, कुमारी सैलजा, इनेलो नेता अभय चौटाला, निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू केवल दुष्यंत चौटाला को ही टारगेट करते है इसलिए इनकी एक यूनियन बना दी जाए तो गलत नहीं है। वे महम हलके के विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बिना भेदभाव के महम की विकास से संबंधित अनेकों मांगों को पूरा किया है। दिग्विजय ने कहा कि जेजेपी और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की सोच प्रदेश में विकास करवाने की है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन सरकार में गरीब, किसान, कमेरे वर्ग के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करवाया है। इनमें पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, बीसीए वर्ग को आठ प्रतिशत आरक्षण, राशन डिपुओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने जैसे अनेकों ऐतिहासिक कदम है।दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा के युवाओं के लिए प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करने का कानून बनाया गया है और अब जो कानूनी अड़चन आई है उसे दूर करने के लिए दुष्यंत चौटाला निरंतर प्रयासरत है।
दिग्विजय सिंह चौटाला ने जेजेपी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा करवाए विकास कार्यों और पार्टी की उपलब्धियों-नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता हलका स्तर पर निरंतर जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए है और जेजेपी ने आधी से ज्यादा लोकसभाओं में सफल रैलियां करके अपने संगठन की ताकत दिखाई है। शनिवार को दिग्विजय ने महम हलके के गांव बहु अकबरपुर, मदीना, भराण, खरकड़ा, महम और बेडवा में दौरा किया। ग्रामीणों द्वारा दिग्विजय चौटाला का जगह-जगह पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान विभिन्न दलों के अनेक परिवार जेजेपी में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Opposition leaders are nervous due to increasing popularity of Deputy CM: Digvijay Chautala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, jannayak janata party, principal general secretary, digvijay singh chautala, deputy cm, dushyant chautala, former cm bhupendra hooda, congress leader, randeep surjewala, kiran choudhary, kumari selja\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved