• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेमेल का विपक्षी गठबंधन बिखरा, विचारों और सिद्धांतों के मिलने से चला करते है गठजोड़ : अजय चौटाला

Opposition alliance disintegrates due to mismatch, alliances are made by meeting ideas and principles: Ajay Chautala - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि विपक्षी दलों का गठबंधन बिखर गया है। उन्होंने कहा कि बेमेल का गठजोड़ ज्यादा समय तक नहीं चलता है और उनके टुकड़े-टुकड़े ही होते है। अजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के विरोध में टीएमसी, सपा, जेडीयू, आरजेडी, आईएनएलडी जैसी पार्टियां पनपी हैं और शुरू से वैचारिक और सैद्धांतिक तौर पर ये सब पार्टियां कांग्रेस से अलग रही है तो अब एक साथ कैसे चल सकती है? वे भिवानी में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। इसके उपरांत जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने लोहारू हलके में जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जेजेपी प्रत्येक वर्ग के हित में कार्य कर रही है। अजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार में जेजेपी ने अपने अधिकतम चुनावी वादों को अमलीजामा पहनाया है और उससे आज आमजन लाभान्वित हो रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास कार्यों के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। डॉ चौटाला ने विभिन्न ग्राम पंचायतों द्वारा सौंपे गए मांग पत्रों पर कहा कि गांवों में विकास पर जेजेपी का विशेष फोकस है और गांवों को शहरी तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास से संबंधित ग्रामीणों की जो भी मांगे है, उन्हें सरकार के सहयोग से जरूर पूरा करवाया जाएगा। डॉ अजय सिंह चौटाला ने जेजेपी कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया और कहा कि चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है इसलिए सभी कार्यकर्ता संगठन मजबूती पर पूरा ध्यान देंं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए जेजेपी द्वारा चलाए जा रहे बूथ योद्धा और बूथ सखी कार्यक्रम को सफल बनाए। अजय चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जेजेपी की जनकल्याणकारी नीतियों, गठबंधन सरकार के विकास कार्यों को लेकर जन-जन तक जाएं तथा नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़े ताकि आने वाले चुनावों में इसके सार्थक परिणाम देखने को मिले।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Opposition alliance disintegrates due to mismatch, alliances are made by meeting ideas and principles: Ajay Chautala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, jannayak janata party, national president, dr ajay singh chautala, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved