• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

“एक भारत, श्रेष्ठ भारत“ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल : मोहन लाल बड़ौली

One India, Best India is a visionary initiative of Prime Minister Narendra Modi: Mohan Lal Baroli - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत“ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विविधता में एकता को सशक्त करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और अखंडता को नई ऊँचाइयों पर ले जाने में सहायक सिद्ध होंगे। बड़ौली गुरुवार को सोनीपत स्थित भाजपा कार्यालय में “एक भारत, श्रेष्ठ भारत“ अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, बिहार के सचिव संजय झा सहित विधायक, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यशाला के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए वन नेशन, वन इलेक्शन, संगठन और अहिल्याबाई होलकर जयंती पर चल रहे अभियानों को लेकर चर्चा की और सवालों के जवाब भी दिए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 31 मई को रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती को 300 वर्ष पूरे हो रहे हैं। भाजपा प्रदेश में 31 मई तक अहिल्याबाई होलकर की जयंती धूमधाम से मनाएगी। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जन्म गरीब परिवार में हुआ था। रानी अहिल्याबाई ने एक अच्छी शासन व्यवस्था दी। अहिल्याबाई होल्कर ने पांच वाक्य कहे थे जिनका भाजपा सरकार लगातार अनुसरण कर रही है। अहिल्याबाई ने कहा था किसी भी देश की सीमाएं सुरक्षित हों, किसान समृद्ध हो, देश की सुदृढ अर्थ व्यवस्था और शिक्षित समाज के साथ-साथ महिलाएं आत्मनिर्भर हो।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। भारत के किसान समृद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां किसानों की 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नई शिक्षा नीति को लागू किया। आज देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण के मद्देनजर महिलाओं को नेतृत्व देने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में आरक्षण बिल पास कराया। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।

‘‘वन नेशन, वन इलेक्शन पर बोलते हुए बड़ौली ने कहा कि यह पार्टी का विचार है। यह कार्यक्रम समाज द्वारा चलाया जा रहा है जिसमें सामाजिक, धार्मिक संगठनों के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल हैं। पंचायतें, पालिकाओं, आरडब्ल्यूए, एनजीओ द्वारा कार्यक्रम चल रहा है। राष्ट्रपति के नाम वन नेशन, वन इलेक्शन अभियान के तहत प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देशवासियों की मांग पर मोदी सरकार लोकसभा में प्रस्ताव लाएगी।

एक सवाल पर बड़ौली ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव अभी होने हैं। नई ज्वानिंग पर रोक लगी थी, लेकिन काम की दृष्टि से कुछ लोग भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि अब भाजपा में जो लोग आएंगे उन्हें दो साल लाभ के पद की इच्छा ना रखते हुए काम करना होगा।

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि संगठन की दृष्टि से मैं चार दिनों के प्रवास पर हरियाणा में आया हूं। इन चार दिनों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मजबूती के साथ जनकल्याण के कार्य कर रही है। राम कृपाल यादव ने कहा कि संगठन की दृष्टि से हरियाणा समर्थ राज्य है। यहां बड़े पैमाने पर बिहार के प्रवासी लोग रहते हैं। हरियाणा की सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रवासियों की अच्छी देखभाल कर रही है। बिहार के लोग हरियाणा के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं वहीं अपने परिवार का पालन पोषण भी खूब अच्छी तरह से कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-One India, Best India is a visionary initiative of Prime Minister Narendra Modi: Mohan Lal Baroli
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, bjp state president, pandit mohan lal baroli, prime minister narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved